Last Updated:
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले लॉरेंस बिश्नोई के तीनों आरोपी शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमला कर तीनों आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे, नाबालिग शूटर को भूख लग गई और फिर भूजिया खाने की चाहत में तीनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए.
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर्स को गिरफ्तार करने की इनसाइड स्टोरी सामने आई है. (फोटो: ANI)
Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले ने पूरे देश को सन्न कर दिया. हमलावर का एक पिस्टल यदि जाम नहीं हुआ होता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी. हमले के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाई और चंद घंटों में ही आरोपी तीनों शूटर्स के चेहरे सामने आ गए. इसे बाद उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिशें तेज हो गईं. सुबह होते ही कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीनों शूटर्स को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया. इनकी गिरफ्तारी की इनसाइड स्टोरी सामने आई है. तीन में से दो ने ट्रेन में ही बाल काटे और कपड़े बदले थे. नाबालिग आरोपी को भूख लगी तो वह कोटा रेलवे स्टेशन पर खिड़की से भुजिया खरीदने लगा और बस यहीं पर खेल हो गया. RPF के सतर्क जवानों ने उसे पहचान लिया. वे तत्काल बोगी में दाखिल हुए और नाबालिग से पूछा- मुंबई से तो तुम तीन लोग सवार हुए थे. इसपर आरोपी नाबालिग तपाक से बोल बैठा वे देनों सो रहे हैं. बस फिर क्या था अलर्ट सुरक्षा बलों ने तीनों को अपने कब्जे में ले लिया.