Delhi Yamuna Riverfront: दिल्ली में साबरमती की तर्ज पर बनेगा यमुना रिवरफ्रंट, 2.5 साल में साफ दिखेगी बदलाव की तस्वीर

Delhi Yamuna Riverfront: दिल्ली में साबरमती की तर्ज पर बनेगा यमुना रिवरफ्रंट, 2.5 साल में साफ दिखेगी बदलाव की तस्वीर


होमताजा खबरDelhi

वॉकिंग और साइकिल ट्रैक… दिल्ली में साबरमती की तर्ज पर बनेगा यमुना रिवरफ्रंट

Last Updated:

Delhi Yamuna Riverfront: गंदे नाले और झागदार पानी की बदहाली झेल रही दिल्ली की यमुना नदी की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने जा रही है. अहमदाबाद के मशहूर साबरमती रिवरफ्रंट की तर्ज पर अब राजधानी में भी ‘यमुना रिवरफ्रंट’ आकार लेने को तैयार है. इसके लिए दिल्ली सरकार ने साबरमती रिवरफ्रंट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के साथ हाथ मिलाया है.

Zoom

दिल्ली में यमुना नदी की सफाई के लिए बीजेपी सरकार लगातार कोशिश कर रही है. (फाइल फोटो)

Delhi Yamuna Riverfront: दिल्ली में यमुना नदी को साबरमती रिवरफ्रंट की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी है. इसके लिए दिल्ली सरकार अहमदाबाद की साबरमती रिवरफ्रंट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है. परियोजना के लिए सलाहकार भी नियुक्त किए जा रहे हैं.

जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि सरकार के मौजूदा कार्यकाल में ही दिल्ली के लोगों को यमुना रिवरफ्रंट का स्वरूप दिखाई देने लगेगा. सरकार का लक्ष्य यमुना किनारे साफ-सुथरा, हरा-भरा और विश्वस्तरीय सार्वजनिक स्थान विकसित करना है, जहां लोग सुबह की सैर, योग और मनोरंजन जैसी गतिविधियां कर सकें.

दो चरणों में विकसित होगा रिवरफ्रंट
यमुना रिवरफ्रंट परियोजना को दो चरणों में पूरा करने की योजना है. वजीराबाद बैराज को आधार बनाकर इसके दायरे को बांटा गया है.
पहला चरण: पल्ला से वजीराबाद तक.
दूसरा चरण: वजीराबाद से कालिंदी कुंज यानी ओखला बैराज तक.

पहले चरण का काम प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा. इसे पूरे रिवरफ्रंट के मॉडल के तौर पर विकसित करने की योजना है.

यमुना किनारे बनेंगे वॉकिंग और साइकिल ट्रैक
परियोजना के तहत यमुना किनारे साइकिल ट्रैक, पैदल चलने के लिए ट्रैक, खेल के मैदान और खुले सार्वजनिक स्थान विकसित किए जाने की योजना है. प्रवेश वर्मा ने हाल ही में दिल्ली जल बोर्ड और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ साबरमती रिवरफ्रंट का दौरा किया था. उन्होंने कहा कि दिल्ली में साबरमती मॉडल की अच्छी व्यवस्थाओं को स्थानीय जरूरतों के मुताबिक अपनाया जाएगा.

ढाई साल में साफ दिखेगी यमुना में बदलाव की तस्वीर
जल मंत्री के मुताबिक, सरकार का लक्ष्य करीब ढाई साल में यमुना को visibly साफ बनाना है. दिल्ली में मौजूद 37 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) में से 28 को पिछले 18 महीनों में अपग्रेड किया जा चुका है. इसके अलावा, 250 MGD अतिरिक्त सीवेज ट्रीटमेंट क्षमता विकसित करने के लिए नए प्लांट बनाए जा रहे हैं. सरकार का लक्ष्य दिल्ली में सीवेज के शत-प्रतिशत ट्रीटमेंट की व्यवस्था करना है.

यमुना दिल्ली में करीब 52 किलोमीटर तक बहती है. सरकार का विशेष ध्यान वजीराबाद से ओखला के बीच के 22 किलोमीटर लंबे हिस्से पर है. सरकार का कहना है कि नदी की सफाई और रिवरफ्रंट का विकास साथ-साथ किया जाएगा, ताकि यमुना को साफ करने के साथ दिल्ली के लोगों को नदी किनारे बेहतर सार्वजनिक स्थान भी मिल सकें.



Source link