सिर्फ फिल्म नहीं मार्वल जैसा यूनिवर्स बनाना चाहते हैं मेकर्स, रणबीर की ‘रामायण’ की रिलीज से पहले बताया मास्टर प्लान

सिर्फ फिल्म नहीं मार्वल जैसा यूनिवर्स बनाना चाहते हैं मेकर्स, रणबीर की ‘रामायण’ की रिलीज से पहले बताया मास्टर प्लान


Last Updated:

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायण इस साल दिवाली पर रिलीज होने जा रही है. आज दशहरा के शुभ अवसर पर फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो रही है. हैदराबाद में आयोजित रामायण की प्री-रिलीज इवेंट में प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने खुलासा किया कि वो रामायण को एक यूनिवर्स के तौर पर बनाना चाहते हैं. वो सिर्फ दो पार्ट की फिल्म बनाकर इस सफर को खत्म नहीं करना चाहते हैं.

Zoom

नमित मल्होत्रा ‘रामायण’ का पूरा यूनिवर्स बनाना चाहते हैं.

नई दिल्ली.  रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर ‘रामायण’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रामायण को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. आज दशहरा के शुभ अवसर पर नितेश तिवारी की रामायण की एडवांस बुकिंग शुरू होने जा रही है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी स्टारर फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर थिएटर्स में रिलीज होगी. लेकिन फिल्म के सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले मेकर्स ने इसको लेकर अपना मास्टर प्लान का खुलासा किया.

‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने लेटेस्ट इवेंट में बताया कि वो ‘रामायण’ को सिर्फ दो हिस्सों में रिलीज होने वाली फिल्म के तौर पर नहीं देखते हैं. वो रामाय़ण को लेकर बड़ा विजन रखते हैं. प्रोड्यूसर ने बताया कि वो मार्वल और डीसी जैसा एक पूरा यूनिवर्स बनाना चाहते हैं.

नमित मल्होत्रा ने ‘रामायण’ को लेकर दिया हिंट

हैदराबाद में रामायण के तेलुगु वर्जन की रिलीज से पहले फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट आयोजित किया गया था. इस इवेंट में नमित मल्होत्रा ने हिंट दिया कि वो रामायण का पूरा यूनिवर्स बनाना चाहते हैं. वो रामायण की सीरीज, शोज और यहां तक कि एनिमेटेड गेम भी बनाना चाहते हैं.

2 फिल्मों पर खत्म नहीं होगा रामायण का सफर

उन्होंने बताया कि शुरुआत से ही उनका इरादा राम की कहानी को एक-दो फिल्मों में समेटकर खत्म करने का नहीं था. इसके बजाय वह इस सफर को आगे बढ़ाना चाहते हैं और रामायण से जुड़े अलग-अलग पहलुओं को दर्शकों तक पहुंचाने की संभावनाएं तलाश रहे हैं.

नमित के मुताबिक, रामायण केवल एक फिल्म की कहानी नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा है. इस महाकाव्य को पीढ़ियों से सुनाया जाता रहा है और इसमें ऐसे कई प्रसंग, किरदार और कहानियां हैं, जिन्हें अलग-अलग अंदाज में पर्दे पर पेश किया जा सकता है.

नमित मल्होत्रा ने कहा, ‘इरादा एक या दो फिल्में बनाकर राम की यात्रा को रोक देना नहीं है. असल में, हम इस यात्रा की शुरुआत करना चाहते हैं. इस फिल्म के आधार पर हम जुड़ाव के अलग-अलग रास्ते खोल सकते हैं’. नमित मल्होत्रा ने यश के साथ मिलकर रामायण को प्रोड्यूस किया है. इसके निर्देशन की कमान नितेश तिवारी ने संभाली है.



Source link