मेज पर रखें 500 से ज्यादा असलहे, पंड़ित ने वैदिक मंत्रों का किया जाप… कुंडा में राजा भैया की भव्य शस्त्र पूजा

मेज पर रखें 500 से ज्यादा असलहे, पंड़ित ने वैदिक मंत्रों का किया जाप… कुंडा में राजा भैया की भव्य शस्त्र पूजा


Last Updated:

Prayagraj News: कुंडा के विधायक और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने आज विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजा की. मेज पर 500 से ज्‍यादा हथियारों को पहले रखा गया, जिसके बाद राजा भैया के पुरोहित पंडितों ने शस्त्र की पूजा पूरे विधि विधान और मंत्रोच्चारण के साथ कराया. इस शस्त्र पूजा को देखने के लिए काफी भीड़ उमड़ी.

प्रतापगढ़: विजयादशमी के मौके पर कुंडा के विधायक और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कुंडा के बेंती कोठी में पारंपरिक शस्‍त्र पूजन किया. इस कार्यक्रम में उनके सैकड़ों समर्थक अपने लाइसेंसी असलहे लेकर पहुंचे. मेज पर 500 से ज्‍यादा हथियारों को पहले रखा गया, जिसके बाद राजा भैया के पुरोहित पंडितों ने शस्त्र की पूजा पूरे विधि विधान और मंत्रोच्चारण के साथ कराया.

वहीं राजा भैया ने केसरिया साफा और धोती कुर्ता पहनकर विजयादशमी पर शस्‍त्र पूजन किया. राजा भैया ने अपने घर के 8 शस्त्र की पूजा की, जबकि अन्य लाइसेंसी शस्त्र राजा भैया के समर्थकों का था. कुंडा विधायक रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया ने लगातार दूसरे साल अपने समर्थकों के साथ विजयादशमी पर शस्‍त्र पूजा किया. पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्‍चार किया, जिसके बाद समर्थकों के बीच आरती और प्रसाद वितरण कियाा गया.

अनादि काल से चली आ रही परंपरा
शस्‍त्र पूजा के बाद राजा भैया ने समर्थकों को संबोधित भी किया. उन्‍होंने कहा कि यह सनातन संस्‍कृति का हिस्‍सा है. उन्‍होंने इसे असत्‍य पर सत्‍य की विजय का प्रतीक बताते हुए हर घर में यह परंपरा निभाने की बात की. वहीं राजा भैया ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि विजय दशमी पर शस्त्र पूजा अनादि काल से होता आया है. हमारे परिवार में शस्त्र पूजा पुरानी परंपरा है. आवश्यकता है भारत के लोगों को अपनी पुरानी गौरव पूर्ण परंपराओं से परिचित कराना और उनको जोड़ना.

धोती-कुर्ता को भूल रहा युवा
उन्होंने कहा कि यहां सभी लोग स्वदेशी वस्त्र पहनकर आए हैं. आज का जवान धोती कुर्ता बहुत कम पहन रहा है. भारत में यह परंपरा लुप्त होती जा रही है. कम से कम त्यौहार के दिन धोती कुर्ता जरूर पहनें. वहीं राजा भैया का शस्त्र पूजन चर्चा का विषय बनता है. राजा भैया का शस्त्र पूजन देखने के लिए प्रतापगढ़ सहित कई राज्यों से उनके समर्थक आते हैं. राजा भैया से मिलकर सभी उनको विजय दशमी की शुभकामनाएं भी देते हैं. प्रतापगढ़ में इस बार राजा भैया ने 500 से अधिक हथियार को रखा, जिसके बाद भव्य तरीके से पूजा सम्पन्न हुई.



Source link