Last Updated:
महिलाओं में साड़ियों का काफी क्रेज होता है. उनको अपने पास साड़ियों का कलेक्शन रखना अच्छा लगता है. अलग-अलग अवसरों पर वो बदल-बदलकर साड़ी पहनना पसंद करती हैं. अब शादियों का सीजन शुरू होने वाला है. इस बीच दिवाली भी है. लोग दिवाली में और शादियों में कपड़ों की खरीदारी करते हैं. अब साड़ियों में कस्टमाइज साड़ी का विकल्प भी मिलने लगा है. लोग ऑर्डर भी देने लगे हैं. दरअसल, कस्टमाइज हैंडमेंड साड़ी बनाने में टाइम भी काफी लगता है.
आर्या झा/मधुबनी: शादी-विवाह के सीजन में साड़ियों की खरीदारी और बिक्री बढ़ जाती है. एक तरफ जहां शादी में शामिल होने वाली महिलाएं अपने लिए साड़ियों की शॉपिंग करती हैं वहीं दुल्हन के लिए भी साड़ियां खरीदी जाती हैं. अब तो लहंगे की तरह की डिजाइनर साड़ियां भी तैयार होने लगी हैं. पहले जहां कई लोग अपने बजट के हिसाब से अलग से लहंगा कस्टमाइज कराते हैं वहीं अब लोग साड़ियां भी कस्टमाइज करने और कराने लगे हैं. इसके जरिए लोग अपने पसंदीदा फैब्रिक पर पसंदीदा डिजाइन प्रिंट कराते हैं या फिर डिजाइन कराते हैं. आज हम आपको इन्हीं कस्टमाइज साड़ियों के बारे में जानकारी देंगे कि ये कहां बनती हैं और इन्हें बनवाने की लागत कितनी आती है. आप अपने लिए कैसे ये साड़ियां बनवा सकते हैं.
इस बात का ध्यान रखें कि आपको अपने लिए साड़ी बनवाना है तो आपको जब साड़ी की जरूरत है उससे काफी पहले ऑर्डर देना होगा. तभी आपको समय पर तैयार होकर साड़ी मिल पाएगी. अगर आपने समय पर ऑर्डर नहीं दिया तो आपको इंतजार करना पड़ सकता है. ये हैंडमेड साड़ी होती हैं जिनपर मधुबनी पेंटिंग बनी होती है. इसे लोगों की पसंद के हिसाब से आर्टिस्ट तैयार करते हैं. लोगों की डिमांड के हिसाब से आर्टिस्ट स्पेशल थीम पर सिल्क, तसर आदि में 25-30 हजार रुपए तक की साड़ी तैयार करते हैं.
स्पेशल दुल्हन साड़ी की बढ़ी डिमांड
जैसे ही दिवाली छठ खत्म होगा और शादियों का सीजन शुरू होगा उसी तरह साड़ियों की मांग बढ़ने लगेगी. ऐसे में आप महीनों पहले ऑर्डर देकर यानी अभी से ऑर्डर देकर अपनी साड़ी तैयार करवा सकते हैं. मधुबनी में आर्टिस्ट पूनम कुमारी और दूसरे आर्टिस्ट नायाब कहते हैं कि ऑर्डर पर आर्डर आ रहे हैं. यहां शादी स्पेशल थीम पर लोग साड़ियां डिजाइन करवा रहे हैं. यहां की परंपरा के हिसाब से लोग शादी के कोहबर, पुरहर, सूरज, चंद्रमा, मोर, मछली आदि के हिसाब से थीम निर्धारित करते हैं और उसी थीम पर आधारित साड़ी तैयार करते हैं.
कुछ जगह आर्टिस्ट पांच हजार रुपये से इसकी शुरुआत कर रहे थे. इस समय कलाकारों के पास ऑर्डर आ रहे हैं. सिल्क कपड़े ,तसर , केरलम सिल्क, कांजीवरम अलग-अलग जो कपड़े में आप बनाना चाहते हैं वह पहले ही आर्डर देंगे और फिर कस्टमाइज होता है. बता दे कि यहां पर शुभ मौके पर काला कलर का इस्तेमाल नहीं होता है ,इसलिए पीला, रेड ,ब्लू, पिंक आदि कलर में स्पेशल थीम पर मधुबनी पेंटिंग बनाकर तैयार करते है.
पूनम कहती हैं कई बार लोग कहते है दाम बहुत है तो इसमें आर्टिस्ट दिन रात एक करके मेहनत से बनाते हैं . जो दुल्हन खास मौके पर पहनने तो खर्च भी अधिक होगा . हैंडमेड बनाने में महीने भर का समय लगता है तो कीमत बढ़ जाता है , हालांकि खरीदने वालों की कमी नहीं है ऑर्डर पर ऑर्डर दे रहे हैं और खूब डिमांड में है.