Last Updated:
हैदराबाद में दो स्कूली बच्चे शोरूम के बाहर खड़ी करोड़ों की लैम्बोर्गिनी को निहार रहे थे, तभी बिजनेसमैन निशान्त साबू ने उन्हें अंदर बुलाकर कार की सैर कराई. बच्चों की खुशी देखकर उनके पिता भी भावुक हो गए. इस दिल छू लेने वाले पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
हैदराबाद बिजनेसमैन ने बच्चों के सपना किया पूरा(Instagram-@saboonishant)
हैदराबाद में KAVACA शोरूम के बाहर यशविका और विहान नाम के दो स्कूली बच्चे खड़े थे. सामने करोड़ों रुपये की लग्जरी कारें थीं, जिनमें नीले रंग की लैम्बोर्गिनी भी शामिल थी. बच्चे बाहर से ही इन शानदार कारों को उत्सुकता के साथ देख रहे थे. उनकी नजरें बार-बार कारों पर जा रही थीं और वे उन्हें करीब से देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे थे. इसी दौरान शोरूम के मालिक निशान्त साबू की नजर बच्चों पर पड़ी. उन्होंने बच्चों की उत्सुकता को समझा और उन्हें बाहर खड़े रहने देने के बजाय प्यार से अंदर बुला लिया. इसके बाद बच्चों को उनकी पसंदीदा लैम्बोर्गिनी के पास ले जाया गया, जहां उन्होंने कार के साथ तस्वीरें खिंचवाईं. बच्चों के लिए यह पल बेहद खास था. जिस कार को वे कुछ देर पहले तक सड़क से या शोरूम के बाहर खड़े होकर देख रहे थे, अब वे उसके बिल्कुल करीब थे. निशान्त का यह व्यवहार सोशल मीडिया यूजर्स को भी पसंद आ रहा है. लोग कह रहे हैं कि बच्चों की छोटी-छोटी खुशियों को समझना और उन्हें खास महसूस कराना अपने आप में बड़ी बात है.
View this post on Instagram