रूबियो का News18 पर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू, आज रात 9 बजे हर सवाल का जवाब
Last Updated:
Marco Rubio Exclusive Interview: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत की यात्र पर हैं. इस खास यात्रा के दौरान वे भारत के विदेश मंत्री जयशंकर से विशेष मुलाकात होगी. इस दौरान भारत और अमेरिका के हितों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो Network18 के एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी के सवालों का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में जवाब भी देंगे.
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो Network18 के एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी को आज 20 अक्टूबर 2026 की रात 9 बजे हर उस सवाल का जवाब देंगे, जिसे देश की जनता जानना चाहती है.
Marco Rubio Exclusive Interview: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत की महत्वपूर्ण यात्रा पर हैं. इस दौरान उनकी मुलाकात भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से होगी. मुलाकात में कई मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है. दोनों देश अपने आपसी संबंधों को नई ऊंचाई देने की कोशिश में जुटे हैं. उसी को आगे बढ़ाने के लिए मार्को रूबियो भारत की यात्रा पर आ रहे हैं. द्विपक्षीय मुलाकातों के अलावा मार्को रूबियो अन्य कई कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो Network18 के एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी देंगे. इस दौराने वे हर उस बड़े सवाल का जवाब देंगे, जिसे देश की जनता जानना चाहती है. एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान मार्को रूबियो से हर वो बड़े सवाल किए जाएंगे, जिनके जवाब भारत की जनता जानना चाहती है.
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो मंगलवार को मुंबई पहुंचेंगे. इस दौरान वह विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और आतंकवादी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे. विदेश मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, रुबियो दोपहर 2:15 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे. अमेरिकी विदेश मंत्री दोपहर 3:40 बजे ऐतिहासिक होटल ताज महल पैलेस स्थित ताज स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर आतंकवादी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देंगे. इसके बाद वह शाम 3:50 बजे इसी स्थान पर जयशंकर के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बातचीत करेंगे.
जियो कन्वेंशन सेंटर में खास कार्यक्रम
द्विपक्षीय वार्ता में भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी, आर्थिक सहयोग और क्षेत्रीय स्थिरता से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिहाज से इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. कार्यक्रम के अनुसार, रुबियो शाम 6:35 बजे जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘फ्रीडम 250 रिसेप्शन’ में भी शामिल होंगे. यह आयोजन अमेरिकी इतिहास के महत्वपूर्ण पड़ावों और भारत-अमेरिका के राजनयिक संबंधों को रेखांकित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है. रुबियो का यह दौरा दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक सहयोग पर चर्चा का अवसर होगा.