दिल्ली में गरबा नाइट के लिए हो जाएं तैयार! देशबंधु से SRCC तक, इन कॉलेजों में जमेगा डांडिया का रंग

दिल्ली में गरबा नाइट के लिए हो जाएं तैयार! देशबंधु से SRCC तक, इन कॉलेजों में जमेगा डांडिया का रंग


दिल्ली: नवरात्रि के दिनों में गरबा और डांडिया का अपना अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. खासकर युवाओं के बीच इन त्योहारों को लेकर काफी उत्साह रहता है. दिल्ली में भी गरबा और डांडिया नाइट का रंग जमने लगा है. अगर आप भी दोस्तों के साथ गरबा खेलने, डांडिया नाइट में शामिल होने और ट्रेडिशनल आउटफिट पहनकर त्योहार का मजा लेने का प्लान बना रहे हैं, तो दिल्ली यूनिवर्सिटी के ये इवेंट आपके लिए खास हो सकते हैं.

अक्टूबर में दिल्ली यूनिवर्सिटी के अलग अलग कॉलेजों में गरबा और डांडिया से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होने जा रहे हैं. इनमें म्यूजिक, डांस और त्योहार का माहौल देखने को मिलेगा. आपको बता दें दिल्ली यूनिवर्सिटी के अलग-अलग कॉलेजों में अक्टूबर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. अगर आप भी इनमें शामिल होने का प्लान बना रहे हैं, तो तारीख और जगह नोट कर लीजिए.

देशबंधु कॉलेज में 13 अक्टूबर को धनक

दिल्ली विश्वविद्यालय के देशबंधु कॉलेज में 13 अक्टूबर को धनक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. गरबा और डांडिया के शौकीन युवा इस इवेंट को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. ऐसे प्रोग्राम में पारंपरिक प्रारूप में साजकर गुजराती फिल्मों पर गरबा करने और दोस्तों के साथ डांडिया खेलने का अलग ही मजा होता है. अगर आप भी नवरात्रि के रंग में रंगना चाहते हैं, तो इस कार्यक्रम की जानकारी जरूर रखें.

SRCC में IGNITE 26 X ढोलिडा

13 अक्टूबर को श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एसआरसीसी में इग्नाइट 26 एक्स ढोलिडा का आयोजन होगा. गरबा नाइट की तैयारी करने वालों के बीच चनिया चोली, लहंगा, कुर्ता और रंग-बिरंगी का क्रेज रहता है. गुजराती म्यूजिक और डांडिया के साथ उत्सव का माहौल इस तरह के आयोजन को खास बनाता है. अगर आप एसआरसीसी के इस कार्यक्रम में जाने की सोच रहे हैं, तो इसकी समयावधि और प्रवेश से जुड़ी जानकारी जरूर देखें.

लक्ष्मीबाई कॉलेज में 14 अक्टूबर को रंगरेज

रंगरेज इवेंट 14 अक्टूबर को लक्ष्मीबाई कॉलेज में होगा. अगर आप नवरात्रि के दौरान गरबा खेलने का मन बना रहे हैं, तो आपको इस इवेंट पर नज़र रखनी चाहिए. गरबा नाइट एक अलग ही उत्साह लेकर आती है. इसमें रंग-बिरंगे पारंपरिक कपड़े, चूड़ियां, झुमके और गुजराती गानों पर डांस शामिल होता है. जो लोग दोस्तों के साथ गरबा नाइट का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए यह तारीख एकदम सही हो सकती है.

DCAC में 15 अक्टूबर को Garba & Gulaab

दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स (DCAC) में 15 अक्टूबर को Garba & Gulaab कार्यक्रम होगा.नाम से ही यह इवेंट गरबा के रंग में रंगने का मौका देता है. अगर आप भी इस दिन डांडिया खेलने या गरबा नाइट में शामिल होने का प्लान बना रहे हैं, तो इस कार्यक्रम को अपनी लिस्ट में रख सकते हैं.

अभिनव पब्लिक स्कूल में 18 अक्टूबर को जलसा 10.0

अभिनव पब्लिक स्कूल में 18 अक्टूबर को जलसा 10.0 चैरिटी डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा. अगर आप नवरात्रि के दौरान किसी डांडिया नाइट में शामिल होना चाहते हैं, तो आप इस इवेंट को अपने वीकेंड प्लान में शामिल कर सकते हैं.



Source link