गया में दरोगा के दोनों बेटों को मारी गोली, छोटे की मौत, बड़े बेटे की हालत नाजुक

गया में दरोगा के दोनों बेटों को मारी गोली, छोटे की मौत, बड़े बेटे की हालत नाजुक


Last Updated:

Bihar crime news: गया में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई. दरोगा के दो बेटों को गोली मार दी गई. जिसमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Zoom

गया में दरोगा के 2 बेटों की गोली मारी गई.

गयाः बिहार के गया से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई. यहां बदमाशों ने दरोगा के दो बेटों को गोली मार दी. इसमें छोटे बेटे की मौत हो गई, जबकि बड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना नौरंगा आहार के पास सिद्धार्थपुरी मोहल्ले के नजदीक की है. हमला की वजह जुएं में विवाद बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी.

मामला मानपुर के मुफस्सिल थाना इलाके का है. बदमाशों ने मोतिहारी में तैनात दरोगा सुधांशु शेखर उर्फ पिंटू सिंह के दोनों बेटों को गोली मार दी. इस घटना में छोटे बेटे रानू सिंह (30) की मौत हो गई. वहीं, बड़े बेटे मोनू सिंह (32) की हालत गंभीर है. उन्हें इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

फोन कर दोनों भाइयों को बुलाया, फिर हुई फायरिंग
परिवार के मुताबिक, मोहल्ले में कुछ दूरी पर किसी से विवाद हुआ था. इसके बाद दोनों भाइयों को फोन करके वहां बुलाया गया. दोनों के पहुंचते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने से रानू और मोनू घायल हो गए. बाद में छोटे भाई रानू की मौत हो गई, जबकि मोनू का इलाज चल रहा है.

जुए के विवाद में गोलीबारी की आशंका
स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि घटनास्थल के आसपास जुआ और शराब का अड्डा चलता है. आशंका जताई जा रही है कि जुए को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी की गई. हालांकि, पुलिस ने अभी घटना की वजह की पुष्टि नहीं की है. दोनों भाई मूल रूप से गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के जेठियन गांव के रहने वाले थे. उनका परिवार पिछले कुछ सालों से मानपुर के सिद्धार्थपुरी मोहल्ले में रह रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटनास्थल से कुछ खोखे बरामद किए गए हैं. पुलिस आरोपियों की पहचान करने और गोलीबारी के पीछे की असली वजह का पता लगाने में जुटी है.



Source link