Last Updated:
Alia Bhatt Durga Puja Look: नवरात्रि जैसे मौकों पर साड़ी पहनने का अलग ही आकर्षण होता है. हालांकि, साड़ी को स्टाइल करने के कई तरीके हैं, जिनकी मदद से आप अपने पारंपरिक लुक में मॉडर्न टच भी जोड़ सकती हैं. अगर आप इस फेस्टिव सीजन में साड़ी पहनने की तैयारी कर रही हैं, तो बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के लेटेस्ट दुर्गा पूजा लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं.
आलिया सोमवार को नॉर्थ बॉम्बे दुर्गा पूजा के पंडाल में पहुंचीं, जिसे मुखर्जी परिवार की दुर्गा पूजा के नाम से भी जाना जाता है. इस दौरान उनका मैजेंटा-पिंक साड़ी, ब्लू ब्लाउज, गोल्ड जूलरी और बिंदी वाला अंदाज काफी खास नजर आया. इंटरनेट पर भी ये लुक काफी पसंद किया जा रहा है. आलिया का ये लुक सादगी से भरा होने के बावजूद अपने आप में एक स्टेटमेंट क्रिएट कर रहा है. उनके इस लुक से आप भी पांच आसान फैशन टिप्स ले सकती हैं, जो आपके फेस्टिव स्टाइल को खूबसूरत बना सकते हैं. (सभी फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम @aliaabhatt)
फेस्टिव लुक के लिए चुनें मैजेंटा रंग की साड़ी- आलिया भट्ट ने दुर्गा पूजा के लिए मैजेंटा-पिंक रंग की साड़ी पहनी. यह रंग त्योहारों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. अगर आप लाल या पीली साड़ी पहनकर बोर हो गई हैं, तो मैजेंटा, रानी पिंक या गहरे गुलाबी रंग की साड़ी ट्राई कर सकती हैं. ये रंग पारंपरिक लुक में अलग आकर्षण जोड़ते हैं. दिन के उत्सव से लेकर शाम की पूजा तक, इस रंग की साड़ी आसानी से पहनी जा सकती है.
कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज से बढ़ाएं लुक की खूबसूरती- आलिया ने अपनी गुलाबी साड़ी के साथ टरक्वॉइज-ब्लू रंग का ब्लाउज पहना था. इसकी पफ्ड स्लीव्स ने उनके लुक को खास बनाया. आप भी साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्ट रंग का ब्लाउज पहन सकती हैं. गुलाबी साड़ी के साथ नीला, हरे या सुनहरे रंग का ब्लाउज अच्छा लगता है. पफ स्लीव्स, हाफ स्लीव्स या डिजाइनर नेकलाइन चुनकर अपने लुक को नया अंदाज दें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
गोल्ड जूलरी से पाएं पारंपरिक लुक- साड़ी के साथ सही जूलरी आपके पूरे लुक को निखार सकती है. आलिया ने अपने आउटफिट के साथ गोल्ड बैंगल्स और मैचिंग झुमके पहने थे. आप भी दुर्गा पूजा या नवरात्रि में गोल्ड टोन की चूड़ियां, कंगन और झुमके पहन सकती हैं. अगर आपकी साड़ी में पहले से काफी काम है, तो हल्की जूलरी चुनें. वहीं, सादी साड़ी के साथ थोड़े हैवी झुमके खूबसूरत लग सकते हैं.
फूलों वाले बन से बनाएं हेयरस्टाइल खास- फेस्टिव लुक में हेयरस्टाइल अहम रोल निभाता है. ऐसे में आप साड़ी के साथ बालों का बन बना सकती हैं, या उसे लूज चोटी बना सकती हैं और उसमें ताजे फूलों से बना गजरा लगा सकती हैं. ये स्टाइल पारंपरिक होने के साथ आकर्षक भी लगता है. खासकर सफेद या लाल फूलों से सजा बन दुर्गा पूजा के लुक के साथ अच्छा लग सकता है.
बिंदी लगाकर लुक को दें फाइनल टच- आलिया ने अपने लुक के साथ बिंदी लगाई, जिससे उनके अंदाज में पारंपरिक टच नजर आया. साड़ी के साथ छोटी या मध्यम आकार की बिंदी आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ा सकती है. इसके साथ हल्का मेकअप, काजल और गुलाबी लिपस्टिक लगाकर लुक पूरा करें. आलिया भट्ट के इस लुक से पता चलता है कि सही रंगों, जूलरी और हेयरस्टाइल के साथ साधारण साड़ी को भी खास बनाया जा सकता है.