क्‍या भारत में भी सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं संजय राउत? – sanjay raut share albania supreme court burnt down video say india should learn lesson

क्‍या भारत में भी सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं संजय राउत? – sanjay raut share albania supreme court burnt down video say india should learn lesson


Last Updated:

Sanjay Raut: राजनीति में विरोध और समर्थन का दौर चलता रहता है. नेता पार्टी भी बदलते रहते हैं. विपक्षी के प्रति आरोप-प्रत्‍यारोप भी चलता है. लेकिन बात जब राष्‍ट्र की होती है, देश की होती है तो सभी का स्‍वर एक होता है. हालांकि, शिवसेना-यूबीटी के सीनियर लीडर संजय राउत ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्‍ट शेयर किया है, उससे कई सवाल उठते हैं.

Zoom

शिवसेना-यूबीटी के नेता संजय राउत ने अल्‍बानिया का एक वीडियो जारी कर चेतावनी दी है. (फाइल फोटो)

Sanjay Raut: शिवसेना-यूबीटी के वरिष्‍ठ नेता संजय राउत भाजपा के प्रति कितने हमलावर रहते हैं, इसका अंदाजा उनके बयानों से सहज ही लगाया जा सकता है. अब उन्‍होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट शेयर कर ऐसी बात कही है, जिससे कई सवाल उठने लगे हैं. दरअसल, यूरोप के कई दिशों में इन दिनों हिंसक विरोध-प्रदर्शन चल रहे हैं. उनमें अल्‍बानिया भी एक है. सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि हिंसक प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट को ही आग के हवाले कर दिया. संसद भी अटैक करने की बात सामने आई है. संजय राउत ने उसी वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि दुनिया के तमाम देश खासकर भारत को इससे सबक सीखने की जरूरत है. मालूम हो कि देश की राजधानी दिल्‍ली में भी पिछले कुछ महीनों से विरोध-प्रदर्शन चल रहा है. विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च भी निकाला. अब सवाल उठता है कि संजय राउत क्‍या चाहते हैं? क्‍या उनके मन के अनुसार देश चले और नहीं चलेगा तो वही करेंगे जो अल्‍बानिया में किया गया?



Source link