Last Updated:
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म उड़ता तीर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. भारत-पाकिस्तान के बीच में फंसे एक स्पाई की कहानी इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है, लेकिन रिलीज से पहले आयुष्मान और सारा की फिल्म की मुश्किलें बढ़ते दिख रही हैं. पड़ोसी देश नेपाल ने फिल्म को बैन कर दिया है.
‘उड़ता तीर’ 23 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है.
नई दिल्ली. आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म उड़ता तीर रिलीज के लिए तैयार है. इन दिनों ये कलाकार फिल्म की रिलीज की तैयारी में जुटे हुए हैं, लेकिन इस बीच अब खबर आ रही है कि सारा अली खान और आयुष्मान की फिल्म की मुश्किलें बढ़ सकती है. उड़ता तीर को भारत के पड़ोसी देश नेपाल ने बैन कर दिया है. नेपाल के सेंसर बोर्ड ने फिल्म देखने के बाद ये फैसला लिया जिसके बाद उड़ता तीर पर बैन लगा दिया गया. हालांकि अभी तक ऑफिशियल बॉडी की तरफ से फिल्म को बैन करने की वजह साफ नहीं हुई है.
नेपाल ने क्यों बैन की ‘उड़ता तीर’ ?
इस मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नेपाल के सेंसर बोर्ड ने फिल्म को लेकर आपत्ति जताई है, जिसके बाद सरकार ने इसे सिनेमाघरों में दिखाने की इजाजत नहीं दी. इस फैसले के पीछे नेपाल के सिनेमा कानून का हवाला दिया गया है. हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि फिल्म में ऐसा क्या दिखाया गया है, जिसे लेकर अधिकारियों ने यह कदम उठाया.
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की यह फिल्म जासूसी और आतंकवाद के खिलाफ चलने वाले मिशन की पृष्ठभूमि पर आधारित है. कहानी में एक पाकिस्तानी जासूस भारत आता है, लेकिन एक हादसा उसकी जिंदगी बदल देता है. दुर्घटना के बाद उसकी याददाश्त चली जाती है और वह खुद को भारतीय आतंकवाद विरोधी अधिकारी मानने लगता है. इसके बाद कहानी किस मोड़ पर पहुंचती है, यही फिल्म का अहम हिस्सा है.
23 अक्टूबर को रिलीज हो रही ‘उड़ता तीर’
रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में घूमा-फिराकर भारत और पाकिस्तान के रिश्ते की कहानी दिखाई गई है जिसकी वजह से नेपाल में फिल्म बैन हो सकती है. हालांकि अभीतक वजह साफ नहीं की गई है. फिल्म का निर्देशन आकाश कौशिक ने किया है और ये भारत में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. आयुष्मान और सारा अली खान की ‘उड़ता तीर’ 23 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज के लिए तैयार है.