saptahik rashifal 19 to 25 October 2026 makar kumbh meen | साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 अक्टूबर 2026 मकर राशि, कुंभ राशि और मीन राशि


Last Updated:

Weekly Horoscope 19 to 25 October 2026: अक्टूबर का यह सप्ताह मकर राशि वालों के लिए अच्छा तो कुंभ और मीन राशि वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. मकर राशि वालों की इस सप्ताह बिजनेस से जुड़े लोगों की किसी नए बिजनेस में रुचि बढ़ेगी और भूमि व भवन के खरीद-फरोख्त की योजना पर काम करेंगे. कुंभ राशि वालों को वाहन सावधानी से चलाना चाहिए और नियमों का पालन करना चाहिए अन्यथा उन्हें शारीरिक चोट के साथ-साथ धन हानि का भी सामना करना पड़ सकता है. मीन राशि वालों के परिवार में शुभ कार्य संपन्न होंगे और आपको तीर्थयात्रा और देव दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा. विस्तार से पढ़ें मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का 19 से 25 अक्टूबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल.

Top Deals Inside

मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफलZoom

मकर साप्ताहिक राशिफल Makar Saptahik Rashifal 19 to 25 October 2026

मकर राशि वालों को अक्टूबर के इस सप्ताह अपने रिश्तेदारों से पूर्ण सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा, जिससे इस राशि के नियोजित कार्य समय पर पूरे होंगे. सप्ताह के पूर्वार्ध में प्रियजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. इस दौरान घर में धार्मिक मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह पूर्णतः शुभ है. अगर आप किसी विशेष स्थान या विशेष पद पर ट्रासंफर पाने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, तो इस सप्ताह आपकी इच्छा पूरी हो सकती है. आपकी कार्यकुशलता और लोकप्रियता में वृद्धि होगी. इस सप्ताह आपको सत्ता और सरकार से जुड़े लोगों का पूर्ण सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा. बिजनेस से जुड़े लोगों की किसी नए बिजनेस में रुचि बढ़ेगी. आप भूमि और भवन के खरीद-फरोख्त की योजना पर काम करेंगे. पार्टनरशिप में बिजनेस करने का निर्णय ले सकते हैं. सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की मदद से पैतृक संपत्ति प्राप्ति में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं. लव लाइफ के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है. लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के साथ पिकनिक या पार्टी के योग बनेंगे.

भाग्यशाली रंग: भूरा
भाग्यशाली अंक: 4

कुंभ साप्ताहिक राशिफल Kumbh Saptahik Rashifal 19 to 25 October 2026

कुंभ राशि वालों के लिए अक्टूबर का यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने करियर और बिजनेस के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं. इस दौरान अचानक आप पर कुछ बड़ी ज़िम्मेदारियां आ सकती हैं, जिनके लिए आपको काफ़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. अच्छी बात यह है कि आपके प्रयास सफल होंगे और आप बड़ी से बड़ी चुनौती को पार कर उससे बाहर निकल आएंगे. कुंभ राशि की महिलाओं को इस सप्ताह अपने काम और घर के बीच संतुलन बनाने में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, ऐसे कठिन समय में आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं, तो किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पैसों के लेन-देन और कागजी कार्रवाई में पूरी सावधानी बरतें और दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें. कुंभ राशि वालों को वाहन सावधानी से चलाना चाहिए और नियमों का पालन करना चाहिए अन्यथा उन्हें शारीरिक चोट के साथ-साथ धन हानि का भी सामना करना पड़ सकता है. लव लाइफ में भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला ना लें. परिवार के सदस्यों की सलाह का सम्मान करें.

भाग्यशाली रंग: क्रीम
भाग्यशाली अंक: 9

मीन साप्ताहिक राशिफल Meen Saptahik Rashifal 19 to 25 October 2026

मीन राशि वालों के लिए अक्टूबर का यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत में आपको कुछ ऐसी परिस्थितियों से गुज़रना पड़ सकता है, जिनमें आपको लोगों को अपनी बात समझानी पड़ सकती है और कभी-कभी आपको अपने बढ़ाए हुए कदम भी वापस लेने पड़ सकते हैं. हालांकि, इन सबके बीच आपके प्रियजन आपके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे. उनकी मदद से आपके लिए कठिन परिस्थितियों से पार पाना आसान होगा. व्यवसायी इस सप्ताह नया बिजनेस शुरू करने या अपने पुराने व्यवसाय के विस्तार की दिशा में कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं. सप्ताह के मध्य में आपको अपने बच्चों की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. इस दौरान परिवार में शुभ कार्य संपन्न होंगे. आपको तीर्थयात्रा और देव दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा. रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है. इस सप्ताह आपके जनसंपर्क में वृद्धि होगी. अगर आप समाजसेवा से जुड़े हैं, तो आपको सम्मानित किया जा सकता है. लव रिलेशनशिप को मज़बूत बनाने के लिए अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करें और छोटी-छोटी बातों को तूल ना दें. जीवनसाथी का खराब स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है.

भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 10



Source link