Last Updated:
Abhishek Bajaj On Tiger Shroff Car Firing: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में एक्टर अभिषेक बजाज का रिएक्शन सामने आया है. अभिषेक ने बताया कि इस खौफनाक घटना से कुछ घंटे पहले ही वे और टाइगर साथ में फुटबॉल खेल रहे थे, और उन्होंने टाइगर के सुरक्षित होने पर राहत जताई है.
फायरिंग से पहले अभिषेक बजाज के साथ थे टाइगर श्रॉफ
नई दिल्ली: बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने सबको दहला दिया है. रविवार की रात जुहू इलाके में तीन अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने टाइगर की कार पर गोलियां चलाईं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. इस बड़ी घटना के कुछ ही घंटे पहले टाइगर ने एक्टर अभिषेक बजाज और करणवीर मेहरा के साथ फुटबॉल खेला था.
न्यूज 18 से बातचीत के दौरान अब इस पूरे खौफनाक वाकये पर एक्टर अभिषेक बजाज का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने टाइगर का हाल भी फैंस को बताया है कि वे कैसे हैं.
फुटबॉल खेलने के बाद हुआ हमला
अभिषेक बजाज ने न्यूज 18 से बातचीत में बताया कि घटना से कुछ ही समय पहले वे सब जुहू के ग्राउंड में टाइगर श्रॉफ के साथ फुटबॉल खेल रहे थे. मैच खत्म होने के बाद जब टाइगर वहां से निकले, तब उन पर यह हमला हुआ. अभिषेक ने राहत जताते हुए कहा कि हम सब साथ खेल रहे थे और शुक्र है कि टाइगर अब पूरी तरह से सेफ हैं. इस अचानक हुए हमले ने सभी को चौंका दिया है. इसके अलावा एक अभिषेक का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है,जहां वे कह रहे हैं कि माता रानी की देन है. टाइगर ठीक हैं. इस घटना के वक्त टीवी एक्टर करणवीर मेहरा की कार भी टाइगर की गाड़ी के ठीक पीछे ही मौजूद थी. करणवीर ने बाद में बताया कि मौके पर पहुंचने पर उन्होंने खून के धब्बे देखे और पता चला कि टाइगर के ड्राइवर को गोली लगी है, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई थी.
ड्राइवर घायल और पुलिस की जांच
इस फायरिंग में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर के बाएं हाथ में गोली लगी है, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया. पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए पंद्रह टीमें बनाई हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. वहीं, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से भी सोशल मीडिया पर दावे सामने आए हैं, जिनकी पुलिस बारीकी से जांच कर रही है.