Recipe: पाली में यहां मिलता है बुर्ज खलीफा डोसा, इतना बड़ा कि 5-6 लोग भी नहीं कर पाएंगे खत्म, स्वाद भी लाजवाब

Recipe: पाली में यहां मिलता है बुर्ज खलीफा डोसा, इतना बड़ा कि 5-6 लोग भी नहीं कर पाएंगे खत्म, स्वाद भी लाजवाब


Last Updated:

Pali Burj Khalifa Dosa: पाली में इन दिनों एक अनोखा डोसा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. न्यू हाउसिंग बोर्ड में गौरव टावर के पास स्थित मल्हार डोसा स्टॉल पर मिलने वाला ‘बुर्ज खलीफा डोसा’ अपने विशाल आकार और खास अंदाज के कारण लोगों का ध्यान खींच रहा है. इसकी लंबाई और सजावट इसे आम डोसों से बिल्कुल अलग बनाती है. इसमें चीज, मक्खन, मसालों और सब्जियों की स्टफिंग के साथ सांभर और नारियल की चटनी का स्वाद मिलता है. दावा है कि इस बड़े डोसे को 5 से 6 लोग मिलकर भी खा सकते हैं. साउथ इंडियन खाने के शौकीनों के लिए यह एक अनोखा फूड एक्सपीरियंस है.

पाली. बुर्ज खलीफा का नाम लेते ही जेहन में दुबई की वह इमारत और शानदार नजारे घूम जाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप बुर्ज खलीफा को सिर्फ देख ही नहीं, बल्कि उसका स्वाद भी ले सकते हैं? जी हां, यह सुनकर आपको थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यह सच है. राजस्थान के एक शहर में एक ऐसी जगह है जहां का डोसा देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएगी और स्वाद ऐसा कि आप अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे.

इस डोसे की खासियत यह भी है कि आप इसको अकेले नहीं खा पाएंगे, क्योंकि इसकी लम्बाई इतनी बड़ी है कि देखकर ही हैरान रह जाएंगे. राजस्थान के पाली शहर में साउथ इंडियन खाने के शौकीनों के लिए यह किसी जन्नत से कम नहीं है. पाली के न्यू हाउसिंग बोर्ड, गौरव टावर के पास स्थित ‘मल्हार डोसा’ आज शहर भर में अपनी एक अलग और अनूठी पहचान बना चुका है. यहां मिलने वाला ‘बुर्ज खलीफा डोसा’ इन दिनों फूड लवर्स के बीच सबसे बड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है.

क्या है इसकी खासियत

मल्हार डोसा स्टॉल पर मिलने वाला ‘बुर्ज खलीफा डोसा’ अपने नाम की तरह ही बेहद विशाल और भव्य है. इस डोसे की लंबाई और सजावट इतनी शानदार है कि पहली नजर में यह किसी मीनार या बुर्ज खलीफा की तरह ही खड़ा नजर आता है. यह डोसा इतना बड़ा होता है कि अगर 5 से 6 लोग मिलकर भी खाएं, तब भी यह आसानी से बच जाता है. यानी स्वाद के साथ-साथ यह क्वांटिटी के मामले में भी बेहद धमाकेदार है. इस विशालकाय डोसे के अंदर तरह-तरह की लजीज स्टफिंग्स, मक्खन, चीज़, मसाले और ताजी सब्जियों का बेहतरीन मेल होता है. गरमा-गरम और क्रिस्पी डोसे के साथ मिलने वाली नारियल की चटनी और सांभर इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं.

साउथ इंडियन प्रेमियों के लिए मस्ट-विजिट प्लेस

अगर आप डोसे के शौकीन हैं और कुछ ऐसा ट्राई करना चाहते हैं जो आम डोसों से बिल्कुल हटकर हो, तो मल्हार डोसा का यह क्रिएशन आपके लिए ही है. यहां सिर्फ बुर्ज खलीफा डोसा ही नहीं, बल्कि कई अन्य वैरायटी के स्वादिष्ट डोसे भी मिलते हैं जो हर उम्र के खानेवालों को पसंद आते हैं. तो अगली बार जब भी आपका परिवार या दोस्तों के साथ कुछ नया और मजेदार खाने का मन करे, तो पाली के न्यू हाउसिंग बोर्ड में गौरव टावर के पास स्थित ‘मल्हार डोसा’ जरूर पहुंचें. एक बार इस विशालकाय बुर्ज खलीफा डोसे को अपनी आँखों से देखना और उसका स्वाद चखना वाकई एक यादगार अनुभव साबित होगा.



Source link