दूसरे रणजी मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं मोहम्मद शमी? टीम इंडिया में नहीं हुआ चयन या कुछ और है वजह?

दूसरे रणजी मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं मोहम्मद शमी? टीम इंडिया में नहीं हुआ चयन या कुछ और है वजह?


होमखेलक्रिकेट

दूसरे रणजी मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं शमी? आखिर क्या है पीछे की वजह

Last Updated:

हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान किया गया. इस टीम में वापसी की आस लगाए बैठे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मौका नहीं मिला. मोहम्मद शमी पिछले कुछ समय से लगातार घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करते हुए आ रहे हैं. इस समय वह बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी में खेल रहे थे, लेकिन दूसरे मैच में वह नदारद दिखे.

Zoom

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (फोटो-PTI)

नई दिल्ली: तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक बार फिर भारतीय टीम में नजरअंदाज कर दिया गया. शमी को उम्मीद थी कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे या फिर टेस्ट टीम में उनकी वापसी हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है. शमी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. वापसी के लिए वह लगातार घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन भी कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद चयनकर्ता उनके नाम पर विचार नहीं कर रहे हैं.

हाल ही में शमी ने रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए दिल्ली के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की थी. मैच में उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 5 विकेट भी लिए थे, लेकिन भारतीय टीम की घोषणा के बाद शमी बंगाल के लिए दूसरे मुकाबले में मैदान पर नहीं उतरे. ऐसे में यह सवाल उठने लगे हैं क्या शमी हताश हो गए हैं, जिसके कारण उन्होंने दूसरे रणजी मैच में नहीं खेलने का फैसला किया है या फिर इसके पीछे की वजह कुछ और है.

मार्च, 2026 में आखिरी भारत के लिए खेले थे शमी

मोहम्मद शमी टीम इंडिया के लिए आखिरी बार किसी भी फॉर्मेट में मार्च, 2025 में खेले थे. टेस्ट टीम में तो उन्होंने तीन साल से मौका नहीं मौका मिला है. इसके पीछे की वजह उनके फिटनेस को बताया गया, लेकिन शमी ने कई बार जोर देकर कहा कि अगर वह रणजी ट्रॉफी में लंबे-लंबे स्पेल डाल सकते हैं तो भारतीय टीम के लिए टेस्ट मैचों में क्यों नहीं खेल सकते हैं.

क्या खुद को आईपीएल के लिए बचा रहे हैं अब शमी

बंगाल के लिए दूसरे रणजी मैच में नहीं खेलने के बाद शमी को लेकर एक चर्चा ये भी तेज हो गई कि क्या वह खुद को आईपीएल के लिए बचा रहे हैं. क्योंकि घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें टीम इंडिया में मौका मिल नहीं रहा है. ऐसे वह अपनी फिटनेस को ध्यान रखते हुए शायद खुद को आईपीएल के लिए प्रोटेक्ट कर रहे हैं.



Source link