बिहार के मखाने की विदेशों में धूम, ₹12000 किलो के भाव से सप्लाई, चंपारण के किसान रंजीत कर रहे एक्सपोर्ट

बिहार के मखाने की विदेशों में धूम, ₹12000 किलो के भाव से सप्लाई, चंपारण के किसान रंजीत कर रहे एक्सपोर्ट


Last Updated:

बिहार के पश्चिम चंपारण के किसान रंजीत चौधरी विदेशों में मखाना एक्सपोर्ट कर रहे हैं. भारत में 1000 से 1400 रुपये किलो बिकने वाला मखाना विदेशों में 4,000 से 12,000 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है. उन्होंने अर्जेंटीना, कनाडा, नेपाल और अफगानिस्तान जैसे देशों में मखाने की सफल आपूर्ति की है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

पश्चिम चंपारणः क्या आपको पता है कि सुपर फूड कहे जाने वाले जिस मखाने की कीमत बिहार सहित भारत के अन्य राज्यों में 1000 से 1400 रुपए प्रति किलो तक है, उसी मखाने की कीमत दुनिया के कई देशों में चार हज़ार से लेकर 12 हज़ार रुपए प्रति किलो तक देखी जा रही है. ज़िले के बैरिया प्रखंड निवासी 28 वर्षीय कृषक रंजीत चौधरी ने मखाने की प्रतिकृत रूप से खेती कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उसकी बिक्री शुरू की है. हाल ही में रंजीत ने अर्जेंटीना, कनाडा और नेपाल सहित कई देशों में मखाने को एक्सपोर्ट किया है.

भारत में सुपर फूड मखाने की कीमत
उनका कहना है कि बिहार में फिलहाल मखाने की कीमत 1000 से 1400 रुपए प्रति किलो तक चल रही है, जो कुछ राज्यों में 1600 रुपए प्रति किलो तक है. लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि इसी मखाने को दुनिया के कई देशों में 4 हज़ार रुपए प्रति किलो से लेकर 12 हज़ार रुपए प्रति तक बेचा जा रहा है.

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार
हाल ही में उन्होंने मखाने को अर्जेंटीना, नेपाल, कनाडा और अफगानिस्तान जैसे देशों में एक्सपोर्ट किया है. नेपाल के किसी शहर से उन्हें दो हजार किलो मखाने की डिमांड आई थी, जिसकी पूर्ति उन्होंने कर दी है. इसी प्रकार कनाडा में 100 किलो और अर्जेंटीना में 20 किलो मखाने को सैंपल के तौर पर भेज कर उन्होंने एक नई उपलब्धि हासिल की है.

विदेशों में मखाने की कीमत
लोकल 18 से बात करते हुए रंजीत बताते हैं कि विदेशों में मखाने की खेप भेजने के दौरान उन्होंने उस देश में इसकी कीमत की ऑनलाइन जानकारी निकाली थी. जहां कनाडा में रॉ मखाने की कीमत 12,000 रूपए प्रति किलो थी. वहीं अर्जेंटीना में यह पांच से छह हज़ार रुपए प्रति किलो और ऑस्ट्रेलिया में चार से पांच हज़ार रुपए प्रति किलो तक दिख रही थी. बड़ी बात यह है कि इसके बावजूद भी लोग इसे चाव से खरीदते हैं.



Source link