Tiger Shroff Health Update: अब कैसी है टाइगर श्रॉफ की तबीयत? पहली फोटो देख फैंस ने ली राहत की सांस

Tiger Shroff Health Update: अब कैसी है टाइगर श्रॉफ की तबीयत? पहली फोटो देख फैंस ने ली राहत की सांस


Last Updated:

Tiger Shroff Health Update: बीते रविवार (18 अक्टूबर) को मुंबई की व्यस्त सड़कों पर अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर तीन बाइक सवार हमलावरों ने अचानक सरेआम हमला कर दिया. गनीमत यह रही कि इस घातक हमले में टाइगर की जान बाल-बाल बच गई, हालांकि इस दौरान उन्हें कुछ मामूली चोटें जरूर आई हैं. एक्टर की पिता जैकी श्रॉफ ने उनकी हेल्थ अपडेट शेयर की.

Zoom

टाइगर श्रॉफ पर हमला किया गया.

नई दिल्ली. बीते रविवार (18 अक्टूबर) को मुंबई की व्यस्त सड़कों पर अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर तीन बाइक सवार हमलावरों ने अचानक सरेआम हमला कर दिया. एक्टर पर गोली चलाकर तीनों बाइकसवार मौके से फरार हो गए. गनीमत ये रही कि इस घातक हमले में टाइगर की जान बाल-बाल बच गई, हालांकि इस दौरान उन्हें कुछ मामूली चोटें जरूर आई हैं. एक्टर की पिता जैकी श्रॉफ ने उनकी हेल्थ अपडेट शेयर की.

रविवार शाम को टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले के बाद उनके फैंस उनकी तबीयत को लेकर काफी चिंतित और परेशान थे. हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर अब टाइगर कैसे हैं. एक्टर के पिता जैकी श्रॉफ ने इंडिया टुडे के साथ बात करते हुए कहा कि एक्टर अब ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं.

टाइगर श्रॉफ की सामने आई पहली फोटो

हमले के बाद टाइगर श्रॉफ की पहली फोटो भी सामने आई जिससे फैंस ने राहत की सांस ली है. इस फोटो में टाइगर अपने कंधे और सीने पर पट्टियां लगाए दिख रहे हैं. इसके साथ ही एक्टर ने हाथ में गरम पट्टी भी बांध रखी है. इस फोटो को देखकर साफ है कि टाइगर को गंभीर चोट नहीं आई है और वो सुरक्षित हैं.

एकनाथ शिंदे ने टाइगर श्रॉफ से मुलाकात की.

एक्टर पर हमले के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे उनसे मिलने के लिए उनके घर पहुंचे. टाइगर की पहली फोटो उस दौरान की है जब वो एकनाथ शिंदे के सामने बैठे हुए थे. एक्टर की फोटो देख फैंस ने राहत की सांस ली है कि अब वो खतरे से बाहर हैं और जल्द ही पूरी तरह ठीक हो जाएंगे.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने टाइगर श्रॉफ पर किया हमला

बता दें, टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी अनिल पंडित नाम के शख्स ने ली है. वो खुदको लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताता है. अनिल पंडित ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर इस हमले की जिम्मेदारी ली. वो कहता है कि उन लोगों ने पहले भी टाइगर श्रॉफ को समझाया था लेकिन उन्हें समझ नहीं आया और इस बार उन लोगों ने एक्टर को अच्छे से समझा दिया है.

लॉरेंस गैंग के सदस्य ने कहा कि टाइगर पर सलमान खान संग नजदीकियों के चलते हमला किया गया है. वो अपने पोस्ट में लिखता है कि सलमान खान से रिश्ता रखने वाले और सलमान खान के साथ काम करने वाले हर शख्स का अंजाम ऐसा ही होगा.



Source link