BJP mocks Rahul Gandhi over foreign trip during Navratri। वोट चोरी का शोर और फिर सीधे हॉलिडे मोड… बीजेपी ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर उठाए सवाल

BJP mocks Rahul Gandhi over foreign trip during Navratri। वोट चोरी का शोर और फिर सीधे हॉलिडे मोड… बीजेपी ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर उठाए सवाल


होमताजा खबरदेश

वोट चोरी का शोर और फिर हॉलिडे मोड… BJP ने राहुल की विदेश यात्रा पर उठाए सवाल

Last Updated:

बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर कड़ा तंज कसते हुए आरोप लगाया है कि वे काम छोड़कर छुट्टियां मना रहे हैं. बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया पर मीम शेयर कर सवाल उठाया कि राहुल गांधी नवरात्रि के दौरान विदेश में आराम कर रहे हैं या अपने ‘अराजकता के सहयोगियों’ से मिल रहे हैं. हालांकि, इस मामले पर कांग्रेस की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Zoom

राहुल गांधी पर बीजेपी ने सवाल उठाए. (PTI)

भारतीय राजनीति में फिर से ‘हॉलिडे ड्रामा’ की एंट्री हो चुकी है. जैसे ही देश में नवरात्रि का त्यौहार और चुनावों का माहौल गर्म हुआ, बीजेपी ने राहुल गांधी पर सीधा ‘नो-फिल्टर’ अटैक बोल दिया। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने X पर मीम की बौछार करते हुए दावा ठोका है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी फिर से विदेश छुट्टियां मनाने निकल चुके हैं। बीजेपी का कहना है कि राहुल जी काम से ज्यादा मौज-मस्ती का ‘वेकेशन वाइब’ लेते हैं और फिर ‘वोट चोरी’ का शोर मचाते हैं। भंडारी ने तो सीधा तीखा सवाल दाग दिया, ‘नवरात्रि में राहुल गांधी आखिर विदेश में क्या कर रहे हैं? आराम फरमा रहे हैं या अराजकता फैलाने वाले अपने सीक्रेट साथियों से मिल रहे हैं?’ फिलहाल इस तगड़े रोस्ट पर कांग्रेस का रिप्लाई अवेटेड है.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए दावा किया कि वह ‘छुट्टियां मनाने’ विदेश गए हैं और अब फिर वही करने लगे हैं, जो वह सबसे अच्छा करते हैं. इस पर कांग्रेस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कांग्रेस नेता का एक मीम साझा करते हुए कहा, ‘‘एक ऐसा व्यक्ति जो काम करने से ज्यादा समय मौज मस्ती में बिताता है और फिर ‘वोट चोरी’ का शोर मचाता है.’’ इस मीम का शीर्षक है,‘‘राहुल गांधी फिर छुट्टी पर!’’

गांधी कथित चुनावी अनियमितताओं को लेकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. भंडारी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘राहुल गांधी फिर वही कर रहे हैं, जो वह सबसे अच्छा करते हैं : आराम करना और छुट्टियां मनाना! राहुल गांधी के छुट्टियां मनाने के लिए विदेश जाने की खबर है. राहुल गांधी भारत में नहीं हैं.’’ भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस से यह भी पूछा कि गांधी विदेश में आराम कर रहे हैं या अपने ‘‘अराजकता के सहयोगियों’’ से मिल रहे हैं.



Source link