Aaj ka Dhanu Rashifal: धनु राशि पर मां दुर्गा की कृपा, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, बस क्रोध से बचें

Aaj ka Dhanu Rashifal: धनु राशि पर मां दुर्गा की कृपा, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, बस क्रोध से बचें


Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 19 October 2026: धनु राशि के जातकों को कारोबार में लाभ और आर्थिक उन्नति के योग हैं. पैतृक संपत्ति से सफलता मिलेगी और परिवार में मेहमान के आने से खुशियां बढ़ेंगी. क्रोध से बचें और मां दुर्गा की कृपा से दिन सुखद रहेगा. ज्योतिषाचार्य से जानें आज का राशिफल और उपाय.

Top Deals Inside

जमुई: धनु राशि के जातकों के लिए 19 अक्टूबर 2026 का दिन बेहद सुख समृद्धि से भरपूर रहने वाला है. नवरात्रि के नौंवे दिन आज मां दुर्गा की कृपा से धनु राशि के जातकों के जीवन में खुशियों का आगमन होने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज का दिन पारिवारिक लिहाज से धनु राशि के जातकों के अनुकूल रह सकता है. खास कर पैतृक संपत्ति से जुड़े कार्यों में आज उन्हें सफलता मिलने के योग हैं. उन्होंने कहा कि आज के दिन व्यापार करने वाले जातकों को आज कमाई के नए अवसर मिल सकते हैं. आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होने वाली है.

किसी के आगमन से आज बदल सकता है माहौल
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों के परिवार में किसी मेहमान के आगमन से परिवार में खुशियों का आगमन होगा. नौकरी वाले स्थान पर आज आपको सफलता मिल सकती है. आज के दिन आपको धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में शामिल होने का मौका मिल सकता है. उन्होंने कहा कि आज के दिन आपको सभी को साथ लेकर चलना चाहिए, ऐसा करने से आपको अपनी योजना में सफलता मिल सकती है. कारोबारियों को आज किसी पुराने संपर्क से लाभ हो सकता है.

प्यार में आज रखनी चाहिए सावधानी
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन संतुलित रहने वाला है. उन्होंने कहा कि प्रेम जीवन में आज आपको सुखद अनुभूति हो सकती है. हालांकि आपको अपने पार्टनर के प्रति सरल भाव रखना चाहिए. बातचीत में सहजता रखें और किसी बात को लेकर भी क्रोध ना लाएं. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज नवरात्रि का नौंवा दिन है, ऐसे में मां सिद्धिदात्री की पूजा से आपको खुशियां मिल सकती है. उन्होंने कहा कि आज कन्या पूजन का भी विशेष महत्व होता है और कन्या पूजन से भी आपको मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होगा. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 9 और शुभ रंग गुलाबी रहने वाला है.



Source link