बॉलीवुड का हैंडसम हंक एक्टर, आमिर खान की हिट फिल्म से हुआ था OUT, हाथ से भी निकल गए कई बड़े प्रोजेक्ट

बॉलीवुड का हैंडसम हंक एक्टर, आमिर खान की हिट फिल्म से हुआ था OUT, हाथ से भी निकल गए कई बड़े प्रोजेक्ट


Last Updated:

आमिर खान की कल्ट फिल्म ‘रंग दे बसंती’ में सिद्धार्थ ने करण सिंघानिया का किरदार निभाया था. उनके इस रोल को लोगों ने काफी पसंद किया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस रोल के लिए पहली पसंद अर्जुन रामपाल थे. उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी, लेकिन कुछ ही दिनों बाद उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी थी. लेकिन ऐसा क्या हुआ कि अर्जुन को फिल्म से अलग होना पड़ा और उनकी जगह सिद्धार्थ की एंट्री हुई. इसका खुलासा खुद अर्जुन ने करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में किया था.

नई दिल्ली.आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘रंग दे बसंती’ को लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म में सिद्धार्थ ने करण सिंघानिया का किरदार निभाया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस रोल के लिए पहले अर्जुन रामपाल का नाम तय हुआ था.अर्जुन तो इस फिल्म की शूटिंग भी कर चुके थे. थी. हालांकि, कुछ दिनों बाद ही उन्होंने फिल्म छोड़ दी. अब अर्जुन के फिल्म से बाहर होने की वजह एक बार फिर चर्चा में है.

अर्जुन रामपाल ने एक बार करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में इस बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए काफी एक्साइटेड थे और आमिर खान के साथ काम करना चाहते थे. लेकिन उन्हें महसूस हुआ कि आमिर उनकी कास्टिंग को लेकर पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे.

अर्जुन ने शो में कहा था कि उन्होंने सुना था कि आमिर खान अपनी फिल्मों पर काफी ध्यान देते हैं. वह उनके साथ काम करने के लिए तैयार थे, लेकिन आमिर को उनके किरदार को लेकर कुछ चीजें थीं, जो उन्हें ठीक नहीं लग रही थी. अर्जुन ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि आमिर की वे चिंताएं अब दूर हो गई होंगी और वह अपनी पसंद के मुताबिक फिल्म बना सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अर्जुन रामपाल ने फिल्म के निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ अपने एक्सपीरियंस के बारे में भी बात की थी. उनके मुताबिक, फिल्म को लेकर निर्देशक का विजन ही क्लीयर नहीं था. इसी वजह से शूटिंग के दौरान काफी प्रॉब्लम भी हुई थी.

पहले उन्हें फिल्म के लिए साइन किया गया था. उन्होंने अपने लुक पर काम किया और शूटिंग के लिए तारीखें भी तय कर दी थीं. लेकिन फिल्म की कहानी और उनके किरदार को लेकर बार-बार बदलती बातों ने उन्हें परेशान कर दिया.

अपनी बात आगे रखते हुए अर्जुन ने कहा कि कभी निर्देशक उन्हें एक खास तरीके से काम करने के लिए कहते थे, तो कभी अपने ही फैसलों को लेकर असमंजस में नजर आते थे. अर्जुन को लगा कि जब निर्देशक ही अपनी कहानी और किरदार को लेकर क्लीयर नहीं हैं, तो ऐसे माहौल में काम करना मुश्किल होगा. आखिरकार उन्होंने फिल्म से अलग होने का फैसला कर लिया.

अर्जुन ने यह भी बताया था कि निर्देशक के कहने पर उन्होंने अगले तीन महीने की अपनी तारीखें ‘रंग दे बसंती’ के लिए रोक रखी थीं. इस दौरान उन्होंने दूसरी फिल्मों के ऑफर भी स्वीकार नहीं किए, ताकि फिल्म की शूटिंग में कोई परेशानी न हो.लेकिन जब फिल्म से उनका जुड़ाव खत्म हुआ, तो उन्हें इसका नुकसान उठाना पड़ा. अर्जुन के मुताबिक, उस समय उनके पास अच्छे काम के ऑफर आ रहे थे. तारीखें पहले से तय होने के कारण कई दूसरे प्रोजेक्ट उनके हाथ से निकल गए.

बता दें कि ‘रंग दे बसंती’ साल 2006 में रिलीज हुई थी. राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खान, सिद्धार्थ, आर माधवन, शरमन जोशी, कुणाल कपूर, अतुल कुलकर्णी और सोहा अली खान जैसे कलाकार नजर आए थे. फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला और आज भी इसे हिंदी सिनेमा की यादगार फिल्मों में गिना जाता है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link