दशहरे पर ट्रैफिक डायवर्जन, 18 जगह रावण दहन और 50 से ज्यादा शोभायात्राएं, घर से निकलने से पहले देख लें रूट

दशहरे पर ट्रैफिक डायवर्जन, 18 जगह रावण दहन और 50 से ज्यादा शोभायात्राएं, घर से निकलने से पहले देख लें रूट


Last Updated:

भोपाल में विजयदशमी के मौके पर 18 प्रमुख स्थानों पर रावण दहन और 50-60 जगहों से शोभायात्राएं निकलेंगी. श्रीरामविजय रथयात्रा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कई रास्तों पर डायवर्जन लागू किया है. 20 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से भारी वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी. छोला दशहरा मैदान, मारवाड़ी रोड, सुल्तानिया रोड और नादरा बस स्टैंड वाले रास्तों पर रूट डायवर्ट किया गया है. घर से निकलने से पहले जानें ट्रैफिक का पूरा प्लान.

ख़बरें फटाफट

Zoom

भोपाल में ट्रैफिक रूट को डायवर्ट किया गया. (यह तस्वीर एआई से बनाई गई है)

भोपाल. Dussehra Traffic Diversion: आज नवरात्रि का आखिरी दिन है. 20 अक्टूबर को पूरे देश में धूमधाम से विजयदशमी का त्यौहार मनाया जाएगा. शहरों गांवों में दशहरा मेला का बड़े स्तर पर आयोजन होगा. ऐसे में व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस और प्रशासन में कमर कस ली है. मध्य प्रदेश के भोपाल में तो 18 बड़ी जगहों पर रावण दहन का कार्यक्रम होना है. 50-60 रास्तों पर शोभा यात्रा निकलेंगी. इसके लिए यातायात व्यवस्था में कई बदलाव किए गए हैं. भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों के लिए गाइडेंस जारी किया है. भोपाल में श्री रामविजय रथ यात्रा और रावण दहन के चलते कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है.

विजयदशमी के मौके पर यानी 20 अक्टूबर को भोपाल में दोपहर 2 बजे से भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी. शाम 5 बजे से सेलेक्टिव या जरूरत को ध्यान में रखते हुए प्रमुख सड़कों पर आने-जाने की परमिशन होगी. रिपोर्ट के मुताबिक, खजूरी बायपास, मुबारकपुर चौराहा, भानपुर, बेस्टप्राइज, करोंद चौराहा, नया बायपास लांबाखेड़ा, चौपड़ाकला बायपास और लालघाटी, प्रभात पेट्रोल पंप चौराहा समेत कई रास्तों पर 2 बजे से भारी वाहनों की एंट्री नहीं होगी.

छोटी गाड़ियां और टू व्हिलर्स को एंट्री

हालांकि, इस बीच भोपाल के सबसे बड़े छोला दशहरा मैदान में जाने लिए छोटी गाड़ियां और टू व्हिलर्स को जाने की परमिशन होगी. वहीं, सरकारी बसों को भी जाने की परमिशन होगी. लेकिन शाम 6 बजे के बाद नादरा बस स्टैंड और पुतलीघर बस स्टैंड जाने वाली बसों को परमिशन नहीं है.

रथयात्रा वाली सड़कों पर बंद रहेगी वाहनो की एंट्री

इसके अलावा, भोपाल में 50-60 जगहों पर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक पथ संचलन यानी शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी. इसकी वजह से भी भारी ट्रैफिक होने के आसार हैं. वहीं, श्रीरामविजय रथ यात्रा की वजह से मारवाड़ी रोड से छोला दशहरा तक निकलेगी. इस दौरान सुल्तानिया रोड, घोड़ा नक्का, नादरा बस स्टैंड पर भारी ट्रैफिक होने की संभावना है. इसलिए इन रास्तों के रूट भी डायवर्ट किए गए हैं. रथयात्रा वाले रूट पर कई मार्गों को बंद भी किया गया है. इस दौरान किसी भी वाहनों की एंट्री नहीं होगी.



Source link