‘अपना ख्याल रखना भाई’, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अमाल मलिक ने जाहिर की चिंता, बोले- मुंबई में हो क्या रहा है?

‘अपना ख्याल रखना भाई’, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अमाल मलिक ने जाहिर की चिंता, बोले- मुंबई में हो क्या रहा है?


Last Updated:

मुंबई के जुहू में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मचा हुआ है. इस हाई-प्रोफाइल फायरिंग की घटना पर दुख जताते हुए मशहूर संगीतकार-गायक अमाल मलिक ने मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था पर तीखे सवाल उठाए हैं. अमाल ने टाइगर को एक नेकदिल इंसान बताते हुए प्रशासन से उनकी सुरक्षा पुख्ता करने की अपील की है. उन्होंने यह भी कहा कि वह टाइगर श्रॉफ के साथ खड़े हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में अमाल मलिक ने किया रिएक्ट. (फोटो साभार: Instagram@tigerjackieshroff/amaal_mallik)

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले के बाद संगीतकार-गायक अमाल मलिक ने गहरा दुख और चिंता जताई है. भावुक पोस्ट करते हुए अमाल ने उन्हें इंडस्ट्री के सबसे नेकदिल और दयालु इंसानों में से एक बताया. मुंबई जैसे शहर में हुई इस बेखौफ गोलीबारी पर हैरानी जताते हुए अमाल ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस चौकसी पर कड़े सवाल उठाए हैं. उन्होंने प्रशासन और अधिकारियों से जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई करने और टाइगर श्रॉफ की पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने की पुरजोर गुहार लगाई है.

अमाल मलिक ने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘टाइगर ने अपनी पहली फिल्म से लेकर अब तक हर पीढ़ी का मनोरंजन किया है. मुझे समझ नहीं आ रहा कि जिस इंसान ने कभी जानबूझकर किसी का बुरा नहीं किया, जो मेरे जानने वाले सबसे दयालु लोगों में से एक है, उसे ऐसी स्थिति से क्यों गुजरना पड़ रहा है?.’ एक्टर के प्रति अपना समर्थन जताते हुए अमाल ने आगे कहा, ‘अपना ख्याल रखना भाई. आपको पता है कि मैं हमेशा आपके साथ हूं.’

अमाल मलिक ने की टाइगर श्रॉफ की सुरक्षा की मांग 

अमाल मलिक ने टाइगर श्रॉफ को इस मुश्किल समय में अपने परिवार को प्राथमिकता देने और अपने करीबियों के साथ खड़े रहने की सलाह भी दी. शहर की स्थिति पर सवाल उठाते हुए अमाल ने मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को टैग किया. उन्होंने उनसे एक्टर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने की अपील की. उन्होंने लिखा, ‘मुंबई में आखिर हो क्या रहा है? प्लीज उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें.’

अमाल मलिक का इंस्टाग्राम पोस्ट.

टाइगर श्रॉफ पर फुटबॉल क्लब के बाहर हुई फायरिंग

खबरों के अनुसार, टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की घटना 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में पुष्पा नरसी पार्क के पास एक फुटबॉल क्लब के बाहर हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ को गोली नहीं लगी और वह सुरक्षित बच गए, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए. इस घटना ने मनोरंजन जगत के लोगों के बीच चिंता पैदा कर दी है. कई मशहूर हस्तियों ने अभिनेता के प्रति अपना समर्थन जताया है और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है.



Source link