Greater Noida Case: मैगी-चाय नहीं, 5 मौतौं की वजह कुछ और! महेश के मोबाइल से मिले ऑडियो से खुला राज


Last Updated:

Greater Noida 5 Dead Case : ग्रेटर नोएडा से कल एक दुखद खबर आई थी. यहां एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. इससे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन नाबालिग बच्चे शामिल हैं. इनकी मौत कैसे हुई इस मामले में अब नए-नए पहलू सामने आ रहे हैं. आइए जानते हैं पूरा मामला.

Top Deals Inside

मैगी-चाय नहीं, 5 मौतौं की वजह कुछ और! महेश के मोबाइल से मिले ऑडियो से खुला राजZoom

ग्रेटर नोएडा में एक घर से मिले 5 शव.

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में कल एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. इस मामले में अब एक के बाद एक नए खुलासे आ रहे हैं. पहले कहा जा रहा था कि रात में मैगी और चाय खाने से जान गई. उसके बाद युवक की मां पर ही जान लेने का आरोप लग गया. अब एक कथित ऑडियो मिलने से पूरी जांच घूम गई है. ऑडियो में उसने अपनों को ही खौफनाक कदम के लिए जिम्मेदार ठहराया है. आइए जानते हैं पूरा मामला.

एक ऑडियो से बदला केस

टीवी 9 की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस जांच में मोबाइल फोन से मिले ऑडियो ने पूरी जांच की दिशा बदल दी है. मृतक महेश के मोबाइल फोन से मिले कथित ऑडियो में उसने अपने परिवार की हालत के लिए कुछ करीबियों और परिचितों को सीधा जिम्मेदार ठहराया है. ऑडियो के सामने आने के बाद अब हत्या या विष देने के बजाय ‘सामूहिक आत्महत्या’ की आशंका काफी बढ़ गई है. पुलिस ने मोबाइल फोन को अपने कब्जे में लेकर ऑडियो की प्रामाणिकता और टाइमस्टैम्प की जांच शुरू कर दी है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह रिकॉर्डिंग घटना से कितनी देर पहले बनाई गई थी.

इन पर केस दर्ज

इधर, मृतका ललिता के भाई आकाश की लिखित शिकायत पर रबूपुरा थाना पुलिस ने महेश की दो बहनों सुनीता और सपना तथा एक नंदोई के खिलाफ नामजद एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है. आरोप है कि तीनों आरोपी मिलकर महेश और ललिता को लंबे समय से मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे और संपत्ति पर अवैध कब्जा जमाना चाहते थे. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है.

इतना ही नहीं, मीडिया रिपोर्ट में तो यह भी बताया जा रहा है कि परिवार को जमीन अधिग्रहण के बदले भारी मुआवजा राशि मिली थी, जिसके बंटवारे को लेकर लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था. जांच में खुलासा हुआ है कि वर्ष 2019 में महेश के बड़े भाई राहुल ने भी कलेश से तंग आकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस इस पुराने घटनाक्रम से मौजूदा केस की कड़ियों को जोड़कर देख रही है.



Source link