चीनी स्कूलों से सीखें, कैसे करानी है मां-बाप की इज्जत? रुला देगा वीडियो
Last Updated:
Schools Show Hard Work Life to Students: दुनियाभर में एक ही चीज कही जाती है कि माता-पिता अपने बच्चों को वो सब कुछ देने की कोशिश करते हैं, जो उन्हें नहीं मिला. हालांकि वे कभी भी अपनी परिस्थिति का जिक्र उनके सामने नहीं करते लेकिन चीन के स्कूलों ने तय किया कि वे बच्चों को सच से रूबरू कराएंगे ताकि बच्चे अपन मां-बाप के त्याग को समझ सकें.
चीन के बच्चों को स्कूल दिखा रहे हैं माता-पिता की मेहनत के वीडियो. (क्रेडिट- एक्स/@sciencegirl)
Schools Show Hard Work Life to Students: बच्चों को पढ़ाई का महत्व समझाने और माता-पिता की मेहनत का एहसास कराने के लिए चीन के कुछ स्कूलों में एक अलग तरीका अपनाया जा रहा है. यहां छात्रों को ऐसी वीडियो दिखाई जा रही हैं, जिनमें लोगों को कठिन परिस्थितियों में मेहनत करते हुए दिखाया जाता है. इसका उद्देश्य बच्चों को यह समझाना है कि उनके माता-पिता परिवार की जरूरतें पूरी करने और बेहतर भविष्य बनाने के लिए कितनी मेहनत करते हैं.
इन वीडियो में कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले मजदूरों, कारखानों में काम करने वाले कर्मचारियों और रोजी-रोटी के लिए संघर्ष करने वाले लोगों की जिंदगी दिखाई जाती है. इसमें यह बताने की कोशिश की जाती है कि परिवार चलाना आसान नहीं होता और माता-पिता अपनी संतानों की शिक्षा, सुविधाओं और जरूरतों को पूरा करने के लिए कई तरह की परेशानियों का सामना करते हैं.
मेहनत की कीमत समझाने की कोशिश
आज के दौर में बच्चों की जिंदगी पढ़ाई, मोबाइल फोन, इंटरनेट और दूसरी सुविधाओं के आसपास घूमती है. कई बार उन्हें इन सुविधाओं के पीछे होने वाली मेहनत और खर्च का अंदाजा नहीं होता. ऐसे में स्कूलों में दिखाई जाने वाली ये वीडियो उन्हें अपने माता-पिता के संघर्ष को करीब से समझने का अवसर देती हैं.
इन वीडियो के जरिए विद्यार्थियों को यह संदेश दिया जाता है कि शिक्षा को गंभीरता से लेना चाहिए और परिवार के त्याग को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. साथ ही उन्हें मेहनत, अनुशासन और जिम्मेदारी जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है.
जिंदगी के लिए तैयार करने की कोशिश
शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक हासिल करना या परीक्षा में सफल होना नहीं है, बल्कि बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है. माता-पिता के संघर्ष से जुड़ी कहानियां बच्चों में संवेदनशीलता और दूसरों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने में मदद कर सकती हैं. उन्हें जब मेहनत का महत्व पता होगा, तो वे चीजों को गंभीरता से लेंगे. चीन के कुछ स्कूलों में अपनाया जा रहा यह तरीका बच्चों के अंदर ग्रैटीट्यूड का भाव पैदा करता है, जो सम्मान की भावना के लिए जरूरी है.