Last Updated:
बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित का फिल्मी सफर जितना चमकदार रहा, शादी के बाद उनकी जिंदगी उतनी ही सादगीभरी रही. करियर के शिखर पर शादी कर अमेरिका बसने के बाद एक्ट्रेस ने लाइमलाइट से दूर एक आम हाउसवाइफ की तरह जीवन जिया. अपने सर्जन पति डॉ. श्रीराम नेने के लिए सुबह 5:30 बजे उठकर नाश्ता पकाने से लेकर हर घरेलू काम उन्होंने खुद संभाला.
नई दिल्ली. माधुरी दीक्षित ने बड़े पर्दे के जरिए अपनी दिलकश अदाओं और डांस से करोड़ों दिलों पर राज किया है. करियर के पीक पर उनके शादी करने के फैसले ने सबको चौंका दिया था. शादी के बाद वह अपने पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ अमेरिका बस गईं और चकाचौंध से दूर एक सामान्य जीवन जीने लगीं. यहां तक कि वह सुबह किचन में पति के लिए नाश्ता करती थीं.
उस दौर में शादी के बाद माधुरी दीक्षित ने पूरी तरह घरेलू जिम्मेदारियां संभालीं. सुबह तड़के उठकर पति के लिए नाश्ता बनाने से लेकर घर का हर काम खुद किया. माधुरी दीक्षित ने यह खुलासा सिमी ग्रेवाल के चैट शो में किया था. एक्ट्रेस ने अपनी मैरिड लाइफ के इस खास बदलाव और पारिवारिक अनुभव को लेकर खुलकर बात की थी. (फोटो साभार: Instagram@drneneofficial)
माधुरी दीक्षित ने बताया कि वह पति श्रीराम नेने के लिए सुबह साढ़े पांच बजे उठकर नाश्ता बनाती थीं. उस समय उनके पति कार्डियोवैस्कुलर सर्जरी करते थे और उन्हें अपने तय ऑपरेशन के लिए जल्दी अस्पताल निकलना पड़ता था. ऐसे में वह सुबह उठकर उनके लिए नाश्ता तैयार करती थीं और फिर कुछ देर आराम करने के लिए वापस सो जाती थीं. (फोटो साभार: Instagram@drneneofficial)
Add News18 as
Preferred Source on Google
अमेरिका में अपनी जिंदगी के बारे में बात करते हुए माधुरी ने कहा था, ‘मेरे पति सर्जरी करते थे, तब मैं उनके लिए नाश्ता बनाती थी. मैं सुबह साढ़े 5 बजे उठती थी और उनके लिए नाश्ता तैयार करती थी. इसके बाद वह काम पर चले जाते थे और मैं कुछ देर के लिए वापस सो जाती थी. मैंने उस जिंदगी के हर पल को एंजॉय किया.’ (फोटो साभार: Instagram@drneneofficial)
माधुरी की बात करें तो उन्होंने 17 अक्टूबर 1999 को दक्षिणी कैलिफोर्निया में डॉ. श्रीराम नेने के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की थी. शादी के बाद एक्ट्रेस पति के साथ अमेरिका में रहने लगीं. कपल ने साल 2003 में अपने पहले बेटे एरिन का स्वागत किया. इसके दो साल बाद 2005 में उनके घर दूसरे बेटे रायन का जन्म हुआ. (फोटो साभार: Instagram@drneneofficial)
शादी के बाद माधुरी ने कुछ समय तक फिल्मों से दूरी बनाए रखी. हालांकि, साल 2007 में उन्होंने म्यूजिकल एंटरटेनर फिल्म ‘आजा नचले’ से बॉलीवुड में वापसी की. इसके बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों और टीवी की दुनिया में फिर से अपनी पहचान बनाई. हाल ही में वह ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मां बहन’ में नजर आईं. (फोटो साभार: Instagram@drneneofficial)
सिमी ग्रेवाल के शो में माधुरी ने बताया कि आखिर डॉ. श्रीराम नेने की कौन-सी बात उन्हें पसंद आई थी. दिलचस्प बात यह है कि जब दोनों पहली बार मिले थे, तब श्रीराम नेने को माधुरी की स्टारडम के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी. उन्होंने माधुरी की कोई फिल्म तक नहीं देखी थी. (फोटो साभार: Instagram@drneneofficial)
माधुरी दीक्षित ने बताया था, ‘जब आप किसी पार्टनर से मिलते हैं, तो आपको कुछ समानताएं जरूर मिलती हैं. उन्हें मेरे बारे में जो बात पसंद आई, वह यह थी कि मैं किसी की मदद के लिए अपनी तरफ से हर संभव कोशिश करती हूं.’ माधुरी दीक्षित अब भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी तक अपने हुनर का जलवा बिखेर रही हैं. (फोटो साभार: Instagram@drneneofficial)