Agriculture Ddouble IncomeTtips: एक ही खेत से कमाएं दो-दो मुनाफा, जानिए मखाना और मछली पालन का अचूक फॉर्मूला

Agriculture Ddouble IncomeTtips: एक ही खेत से कमाएं दो-दो मुनाफा, जानिए मखाना और मछली पालन का अचूक फॉर्मूला


होमताजा खबरकृषि

एक ही खेत से कमाएं दो-दो मुनाफा, जानिए मखाना और मछली पालन का अचूक फॉर्मूला

Last Updated:

Integrated Fish And Makhana Farming Tips: किसान तालाब खुदवाकर मखाना खेती और मछली पालन दोनों से डबल कमाई कर रहे हैं. इसके लिए सही मछली चुनें, तालाब में सांस लेने की जगह छोड़ें और कीटनाशक का प्रयोग बिल्कुल न करें.

Top Deals Inside

Double Income Farming Tips: आजकल किसान हाईटेक हो रहे हैं और एक ही चीज़ से डबल कमाई करना चाहते हैं. इसी वजह से लोग तालाब खुदवाकर तरह-तरह की चीज़ें पाल रहे हैं. वर्तमान में बड़े पैमाने पर मखाना की खेती की जा रही है. खास बात यह है कि उसी तालाब से डबल कमाई की जा सकती है. लेकिन इसके लिए आपको कुछ सावधानियां बरतनी होंगी.

एक तालाब से कैसे करें डबल कमाई
मखाना की खेती अब सिर्फ मिथिलांचल तक सीमित नहीं है. अब हर जगह के किसान इसे तेजी से अपना रहे हैं. आप एक ही तालाब में मखाना की खेती और मछली पालन दोनों कर सकते हैं. सबसे पहले मछली की सही किस्म का चुनाव करें. तालाब में बीच की सतह या सबसे निचली सतह में पलने वाली मछलियां ही पालें.

अगर आपका तालाब एक एकड़ का है, तो उसमें 20X20 फीट की एक जगह छोड़ दें. या फिर 10X10 फीट की दो जगहें छोड़ दें. इस खाली जगह को बांस से घेर दें ताकि वहां मखाना न उगे. इस खाली जगह का फायदा यह होगा कि मछलियां यहां आकर ऊपर आ सकेंगी. इससे मछलियां डैमेज नहीं होंगी और ज़रूरत के अनुसार ऊपर सांस ले पाएंगी. मखाना की फसल में कीटनाशक दवाइयां बिल्कुल न डालें. यह सबसे ज़रूरी बात है. कीटनाशक डालने से बहुत सारी मछलियां मर जाएंगी और आपको तगड़ा नुकसान होगा. मखाने के कीड़ों को मछलियां खुद ही खाकर खत्म कर देती हैं.

तेजी से बढ़ रहा है तालाब का ट्रेंड
बता दें कि आजकल तालाब बनाने का ट्रेंड तेजी से फैल रहा है. लोग मछली पालन और मखाना की खेती से अच्छा पैसा कमा रहे हैं. अगर सही तरीके से काम किया जाए, तो दोनों चीज़ों से एक साथ भारी मुनाफा कमाया जा सकता है.



Source link