ट्रंप की चेतावनी ठेंगे पर, रूस के तेल अड्डे पर यूक्रेन का भीषण ड्रोन हमला, इस साल का सबसे बड़ा अटैक

ट्रंप की चेतावनी ठेंगे पर, रूस के तेल अड्डे पर यूक्रेन का भीषण ड्रोन हमला, इस साल का सबसे बड़ा अटैक


होमदुनियायूरोप

ट्रंप की चेतावनी ठेंगे पर, रूस के तेल अड्डे पर यूक्रेन का भीषण ड्रोन हमला

Last Updated:

यूक्रेन ने रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में एक बड़े ड्रोन हमले के दौरान अहम तेल टर्मिनल को निशाना बनाया. यूक्रेनी कंपनी के मुताबिक, हमले के बाद टर्मिनल परिसर में आग लग गई. यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब US President Donald Trump ने रूस और यूक्रेन से एक-दूसरे के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने की मांग की है. वहीं, दोनों देशों के बीच हमले जारी रहने से युद्ध और अंतरराष्ट्रीय तनाव बढ़ने की आशंका है.

Zoom

यूक्रेन ने किया जोरदार हमला.

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में एक बार फिर तेल ठिकाने निशाने पर हैं. यूक्रेन ने शनिवार रात रूस पर इस साल के सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक को अंजाम दिया. रूसी अधिकारियों के मुताबिक, हमले में सेंट पीटर्सबर्ग के एक महत्वपूर्ण तेल टर्मिनल को निशाना बनाया गया. इसके अलावा एक लॉजिस्टिक्स केंद्र पर भी हमला हुआ. तेल टर्मिनल परिसर में आग लगने की खबर है. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, हमलों में एक व्यक्ति की मौत हुई और पांच अन्य घायल हो गए. यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन से एक-दूसरे के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने की अपील की थी. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को भी ट्रंप ने कहा था कि वह रूस के तेल ठिकानों पर हमला न करें. लेकिन जेलेंस्की ने उनकी एक न सुनी. ये यूक्रेन और अमेरिका के रिश्तों में भी तनाव बढ़ रहा है.

रूस ने रातभर में 1,015 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए



Source link