Jaunpur News : 5 रुपये में 2 पीस, जौनपुर में यहां मिलता है सबसे सस्ता समोसा, एक बाइट में हो जाएंगे दीवाने

Jaunpur News : 5 रुपये में 2 पीस, जौनपुर में यहां मिलता है सबसे सस्ता समोसा, एक बाइट में हो जाएंगे दीवाने


Last Updated:

Ramesh Samosa Jaunpur : आजकल एक समोसे की कीमत 10 से 15 रुपये हो चुकी है, लेकिन जौनपुर में एक ऐसी दुकान है, जहां महज पांच रुपये में दो समोसे आपको मिल जाएंगे. जौनपुर के जहांगीराबाद में रमेश पिछले 30 साल से समोसा बेच रहे हैं. लोकल 18 से रमेश कहते हैं कि जब उन्होंने इस कारोबार की शुरुआत की, तब समोसे की कीमत एक रुपये थी. उनकी कोशिश रहती है कि ग्राहकों को कम कीमत में अच्छा स्वाद मिलता रहे. रोजाना तीन से चार हजार समोसे बिक जाते हैं. रमेश की दुकान पर आने वाले ग्राहक अकरम बताते हैं कि वे करीब 20 साल से यहां समोसा खाने आ रहे हैं.

Top Deals Inside

जौनपुर. अगर आप समोसा खाने के शौकीन हैं और कीमत भी कम चुकाना चाहते हैं तो सही जगह आए हैं. आमतौर पर बाजार में एक समोसा 10 से 15 रुपये में मिलता है, लेकिन जौनपुर में एक ऐसी दुकान है, जहां महज पांच रुपये में दो समोसे मिल जाते हैं. यहां एक समोसे की कीमत ढाई रुपये है. पिछले 30 वर्षों से रमेश के समोसे लोगों की पसंद बने हुए हैं. स्वाद और कम कीमत के कारण यहां ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. जौनपुर के जहांगीराबाद में रमेश पिछले 30 साल से समोसा बेच रहे हैं. लोकल 18 से रमेश कहते हैं कि जब उन्होंने इस कारोबार की शुरुआत की, तब एक रुपये में समोसे बेचा करते थे. उस समय महंगाई कम थी और कम कीमत में लोगों को नाश्ता मिल जाता था. धीरे-धीरे महंगाई बढ़ती गई और समोसे की कीमत में भी बदलाव करना पड़ा. अब वह पांच रुपये में दो समोसे बेच रहे हैं. उनकी कोशिश रहती है कि ग्राहकों को कम कीमत में अच्छा स्वाद मिलता रहे.

हर वर्ग की पसंद

रमेश बताते हैं कि उनके समोसों की मांग काफी अधिक है. रोजाना तीन से चार हजार समोसे बिक जाते हैं. कम कीमत और स्वाद के कारण आसपास के लोग ही नहीं, बल्कि दूर से आने वाले ग्राहक भी यहां समोसा खाने पहुंचते हैं. कई लोग तो लंबे समय से उनकी दुकान पर आ रहे हैं. कम कीमत में नाश्ता मिलने के कारण यहां हर वर्ग के लोग आसानी से समोसे का आनंद ले सकते हैं. रमेश की दुकान पर आने वाले ग्राहक अकरम बताते हैं कि वे करीब 20 साल से यहां समोसा खाने आ रहे हैं. इतने वर्षों में उन्होंने कई जगह समोसे खाए, लेकिन यहां का स्वाद और कीमत उन्हें पसंद है. यही कारण है कि वह लगातार यहां आते रहते हैं.

खिंचे चले आते हैं कदम

आज के समय में जब खाने-पीने की चीजों की कीमत लगातार बढ़ रही है, ऐसे में पांच रुपये में दो समोसे मिलना लोगों के लिए किसी राहत से कम नहीं है. रमेश ने तीन दशक पहले जिस छोटे कारोबार की शुरुआत की थी, वह आज अपनी कम कीमत और ग्राहकों के भरोसे के कारण पहचान बना चुका है. जौनपुर के जहांगीराबाद में मिलने वाले ये समोसे बताते हैं कि स्वाद के साथ किफायत भी लोगों को दुकान तक खींच लाती है.



Source link