Last Updated:
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर आज यानी 18 अक्टूबर 2026 को फायरिंग हुई. इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली है. इस हमले के बाद एक ऑडियो भी सामने आया है, जिसे कथित रूप से लॉरेंश् बिश्नोई गैंग का बताया जा रहा है.एक शख्स खुद को लॉरेंस का छोटा भाई अनिल पंडित कहता सुनाई दे रहा ‘राम राम जी सभी भाइयों को जो आज ये काम हुआ है इसकी जिम्मेदारी मे अनिल पंडित और हरमन संधु लेते है इसको हमने कॉल करके समझाया था पर इसको समझ नहीं आई इसलिए आज इसको बढ़िया तरह ही समझा दिया.
सलमान के फैंस की भी बढ़ी चिंता
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग होने से पूरे मुंबई शहर में डर का माहौल बन गया है. इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने लेने का दावा किया है. घटना के बाद एक ऑडियो भी सामने आया है, जिसे कथित तौर पर बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है. इस ऑडियो में एक शख्स खुद को लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनिल पंडित बता रहा है. वह कहता सुनाई दे रहा है कि आज हुई घटना की जिम्मेदारी अनिल पंडित और हरमन संधू लेते हैं हम दोनों भाई लेते हैं. ऑडियो में शख्स यह भी दावा करता है कि पहले फोन के जरिए समझाने की कोशिश की गई थी, लेकिन बात नहीं मानी गई, जिसके बाद यह कदम उठाया गया. हालांकि, ऑडियो की प्रामाणिकता और हमले में गैंग की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है.
बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग की गई है. तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक्टर पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं. लेकिन इस फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और दहशत फैल गई. अब एर ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें एक शख्स खुद को लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई बता रहे हैं, साथ ही इस हमले की जिम्मेदारी भी ले रहा है.
ऑडियो शेयर सलमान खान को दी चेतावना
राम राम जी सारे भाईया ने. मैं अनिल पंडित लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई. जो आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है, इसकी जिम्मेदारी मैं अनिल पंडित और मेरा बड़ा भाई हरमन संधु लेते है. इसको हमने कॉल करके समझाया था पर इसको समझ नहीं आई और जो भी पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हमारे से अलग होकर काम करेगा, या सलमान खान के साथ काम करेगा, उसको मार देंगे हम. ये पहली और आखिरी चेतावनी है और सलमान खान दाउद का कुत्ता हो रखा है. दाउद नाम का कुत्ता हमने घर में पाल रखा है. सलमान खान बता सुन ध्यान से अगर तूने मेरे बड़े भाई लॉरेंस बिश्नोई से और पूरे बिश्नोई समाज से माफी नहीं मांगी न, तो तेरे घर में कु्त्ता भी नहीं छोड़ेंगे. तेरे पूरे परिवार का नाश कर देंगे. ये बात माइंड में बैठा लेना. तेरी सिक्योरिटी के सामने ही वो हाल करेंगे कि पूरी दुनिया याद रखेगी. इससे अलग जो कुछ कुत्ते हमारे भाई के खिलाफ भौंक रहे हैं, फिल्म लेने के लिए, तुम भी तैयार रहना. थोड़ा वक्त लग सकता है. लेकिन नंबर से भगाएगा.
सलमान खान से जुड़े विवाद के बीच बढ़ी चिंता
सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग और बाबा सिद्दीकी की हत्या पहले भी सुर्खियों में रही हैं. इन घटनाओं के बाद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं. अब टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की खबर ने एक बार फिर इस मुद्दे को चर्चा में ला दिया है.टाइगर श्रॉफ हमले में एक्टर के ड्राइवर और एक स्थानीय ऑटो रिक्शा चालक के घायल होने की बात सामने आई है. यह घटना जूहू के पुष्पा पार्क में इलाके में हुई है. मुंबई पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. हालांकि मुंबई पुलिस ने बताया कि टाइगर श्रॉफ पूरी तरीके सुरक्षित है. हालांकि उनके करीबियों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
बता दें कि कहां जा रहा है कि बदमाशों ने टाइगर की कार को निशाना बनाते हुए उन पर कम से कम 5 राउंड गोलियां चलाईं. लेकिन इस हमले के बाद भई टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं. फिलहाल जांच की जा रही है, साथ ही इस ऑडियो के बाद सलमान खान पर भी फिर से खतरा मंडराता नजर आ रहा है.