Tiger shroff Attack Reason | Why Lawrence Bishnoi Gang Attacked Tiger Shroff | टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने क्यों कराया हमला? सामने आ गई वजह

Tiger shroff Attack Reason | Why Lawrence Bishnoi Gang Attacked Tiger Shroff | टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने क्यों कराया हमला? सामने आ गई वजह


Last Updated:

Tiger shroff Attack Reason: टाइगर श्रॉफ रविवार शाम जुहू में फुटबॉल खेलने पहुंचे थे, तभी बाइकसवार 3 बदमाश आए और उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस हमले में टाइगर श्रॉफ तो बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका ड्राइवर और सड़क पर खड़ा एक फैन इस फायरिंग में घायल हो गया. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए हमले की वजह भी बताई है…

Zoom

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी ली है.

हिन्दी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम जानलेवा हमला हुआ है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ उस समय जुहू में फुटबॉल खेलने पहुंचे थे, तभी बाइकसवार 3 बदमाश आए और उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस हमले में टाइगर श्रॉफ तो बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका ड्राइवर और सड़क पर खड़ा एक फैन इस फायरिंग में घायल हो गया.

इस हमले के बाद जूहु की सड़क पर सनसनी फैल गई. मुंबई पुलिस ने इस घटना के बारे जानकारी देते हुए बताया कि फायरिंग जुहू पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई. एक्टर को गोली नहीं लगी और मामले की आगे जांच की जा रही है. फिलहाल, हमलावरों की पहचान, फायरिंग का असल मकसद और घटना में इस्तेमाल हथियार को लेकर जांच जारी है.

टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई ने क्यों कराया हमला?

इस बीच लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने टाइगर श्रॉफ पर हुए इस हमले की जिम्मेदारी ली है. खुद को लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनिल पंडित बताते हुए इस शख्स ने एक फेसबुक पोस्ट किया है. इसमें उसने लिखा है, ‘आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है. इसकी जिम्मेदारी में अनिल पंडित और हममन संधू लेते हैं. इसको हमने कॉल करके समझाया था, पर इसको बात समझ नहीं आई. इसलिए आज इसको बढ़िया तरीके से समझा दिया और जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा अगला नंबर उसका होगा. वेट एंड वॉच’

गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग में भी आया था अनिल पंडित का नाम

अनिल पंडित का नाम इससे पहले जून 2026 में दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में पंजाबी गायक गुरु रंधावा से जुड़े एक जिम के बाहर हुई फायरिंग के बाद भी चर्चा में आया था. उस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी एक पोस्ट सामने आई थी, जिसमें सलमान खान के साथ गुरु रंधावा के संबंधों का हवाला देते हुए फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था.



Source link