Last Updated:
साउथ स्टार प्रभास की फिल्मों की दुनिया दीवानी है. उनके फैंस उनकी हर फिल्म को लेकर नजरें टिकाए बैठे रहते हैं. अब जल्द ही वह फिल्म स्परिट में नजर आने वाले हैं. अब खबर है कि मेकर्स उनकी इस आने वाली फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. उनकी ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. हाल ही में फिल्म की नई रिलीज डेट का खुलासा हुआ है.
फैंस को प्रभास की फिल्म का इंतजार
नई दिल्ली. साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर बड़ा अपडेट आया है. डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म का दर्शकों का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है. अब फाइनली मेकर्स ने नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. अब यह फिल्म 29 अक्टूबर साल 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. पहले फिल्म को 5 मार्च 2027 को रिलीज करने की तैयारी थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे दिवाली के मौके पर लाने का फैसला किया है.
बॉलीवुड के बाहुबली प्रभास की फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा में आ जाती है.उनके फैंस उनकी हर फिल्म को लेकर एक्साइटेड रहते हैं. अब सभी की नजरें उनकी आने वाली फिल्म ‘स्पिरिट’पर टिकी हैं. जल्द ही उनकी ये फिल्म फैंस का दिल जीतने आ रही है. उससे पहले ही मेकर्स ने नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है.
मेकर्स ने पोस्टर शेयर कर दी जानकारी
प्रभास जल्द ही संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट में नजर आने वाले हैं. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी कर प्रभास का दमदार लुक शेयर किया है. वह सिर पर डार्क कैप पहने नजर आ रहे हैं. उनकी घनी दाढ़ी और चेहरे पर पड़ती हल्की छाया उनके लुक को और भी खास बना रही है. संदीप रेड्डी वांगा ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया. इसके साथ उन्होंने 29 अक्टूबर 2027 की रिलीज डेट भी कन्फर्म कर दी. फिल्म के इस नए लुक को सामने आने के बाद से ही फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है. ‘स्पिरिट’ प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा की पहली फिल्म है. इससे पहले वांगा रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल’ बना चुके हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर खूब चर्चा बटोरी थी. अब दर्शकों को प्रभास के साथ उनकी इस नई फिल्म का इंतजार है.
(फोटो साभार;instagram@SandeepReddyVanga)
जानें कब रिलीज होगी फिल्म
‘स्पिरिट’ की रिलीज पहले 5 मार्च 2027 तय की गई थी. हालांकि, हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि फिल्म अपनी पुरानी रिलीज डेट से आगे बढ़ सकती है. इसकी एक वजह इसी दिन टी-सीरीज की फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज को भी बताया जा रहा था. अब संदीप रेड्डी वांगा ने नई तारीख का ऐलान करके इन अटकलों पर विराम लगा दिया है. फिल्म को अब दिवाली 2027 के मौके पर रिलीज किया जाएगा. इससे मेकर्स को फिल्म की शूटिंग और बाकी तैयारियों के लिए भी ज्यादा समय मिल सकता है.
‘रामायण पार्ट 2’ से हो सकता है टकराव
‘स्पिरिट’ की नई रिलीज डेट सामने आने के बाद दिवाली 2027 पर बॉक्स ऑफिस की टक्कर की संभावना भी बढ़ गई है. नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण पार्ट 2’ को भी दिवाली 2027 के आसपास रिलीज करने की प्लानिंग चल रही है. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. ऐसे में अगर दोनों फिल्मों की रिलीज डेट में बदलाव नहीं होता है, तो दिवाली के दौरान दर्शकों को दो बड़ी फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है.