माफिया अतीक के पोस्टर पर गरमाई UP की सियासत, अखिलेश के बयान पर डिप्टी CM का पलटवार, बोले- 2027 में सपा चित्त

माफिया अतीक के पोस्टर पर गरमाई UP की सियासत, अखिलेश के बयान पर डिप्टी CM का पलटवार, बोले- 2027 में सपा चित्त


Last Updated:

Prayagraj News: माफिया अतीक अहमद के पोस्टर को लेकर लखनऊ पर सियासी पारा तेज हो गया है. इन पोस्टर को लेकर अखिलेश यादव ने जहां बीजेपी पर हमला बोला है, वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी प्रतिक्रिया दी है.

Zoom

पोस्टर वार पर केशव प्रसाद मौर्य का बयान

प्रयागराज: बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरे से पहले प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जगह-जगह दशानन के लगाए गए पोस्टर में माफिया अतीक अहमद की तस्वीर लगाए जाने को लेकर सियासत गरमा गई है. इन पोस्टर को लेकर अखिलेश यादव ने जहां बीजेपी पर हमला बोला है, वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी प्रतिक्रिया दी है.

डिप्टी सीएम ने कहा है कि बीजेपी को अतीक अहमद जैसे अपराधी और माफिया का पोस्टर लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वह अल्लाह मियां के पास जा चुका है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के बीजेपी के पाप के घड़े को वोट की चोट से फोड़ने वाले बयान पर पलटवार किया है.

‘2027 ने नतीजों के बाद सपा चारों खाने चित्त’
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव बयान देते रहते हैं और आप उनके बयान सुनते भी रहते हैं. मगर 2026 में विधान परिषद के जो चुनाव हो रहे हैं. जब इसके नतीजे आएंगे और 2027 के आम विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आएंगे, तब समाजवादी पार्टी चारों खाने चित्त होगी. हार के बाद समाजवादी पार्टी की ओर से आरोप लगाने का दौर भी शुरू होगा कि ईवीएम मशीन खराब थी. बीजेपी ने शासन-प्रशासन का दुरुपयोग किया.

उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव हार का ठीकरा फोड़ने के लिए अलग-अलग स्क्रिप्ट गढ़ते हैं. 2027 नहीं, बल्कि 2047 तक भारतीय जनता पार्टी देश और प्रदेश की सरकार में रहेगी. उन्होंने कहा है कि भाजपा ही विकसित भारत और विकसित प्रदेश बनाएगी. उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी की गुंडागर्दी अपराध, माफिया गिरी और दंगा गर्दी वापस नहीं आने पाएगी.

कोलकाता और ग्वालियर की घटनाओं को लेकर जताया दु:ख
वहीं पश्चिम बंगाल के उत्तर कोलकाता में चोर बागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे और मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बेकाबू ट्रक के श्रद्धालुओं रौंदने की घटनाओं को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गहरा दु:ख जताया है. उन्होंने कहा है कि इन घटनाओं में जो लोग हताहत हुए हैं, उनके लिए पूरे प्रदेश की ओर से संवेदना व्यक्त करता हूं. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की घटना पर वहां के मुख्यमंत्री जहां कल ही पहुंच गए थे. वहीं आज देश के गृह मंत्री अमित शाह भी वहां पहुंचे हैं.
परिवारों को ढांढस देने का काम किया जा रहा है. जो घायल हैं, जल्द से जल्द मां भगवती उन्हें स्वस्थ करें. ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जो जरूरी कदम हैं, वहां की सरकार उठा रही है.

दुर्घटनाओं पर राजनीति कर रही विपक्ष
वहीं दुर्घटनाओं पर विपक्ष के आरोपों पर डिप्टी सीएम ने कहा है कि विपक्ष गंदी राजनीति करता है. उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं पर राजनीति करना यह घटिया आचरण है. प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने प्रदेशवासियों को देवोत्थान एकादशी और दीप पर्व की शुभकामनाएं दी हैं. डिप्टी सीएम ने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना कर रहा हूं कि आने वाले सभी पर्व लोगों के जीवन में खुशहाली लाने वाले हों. सबको आगे बढ़ाने वाले हो, देश-प्रदेश और प्रयागराज को भी आगे बढ़ाने वाले हों.



Source link