Last Updated:
टीवी एक्टर और बीजेपी पॉलिटिशियन राहुल महाजन ने अपनी जिंदगी में कई मुश्किल दौर देखे हैं. पिता प्रमोद महाजन के निधन से लेकर निजी जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव तक, उनकी जिंदगी में कई ऐसे पल आए, जिन्हें याद करके आज भी उनका दर्द छलक उठता है. हाल ही में एक पॉडकास्ट में राहुल अपने पिता के अंतिम संस्कार से जुड़ा किस्सा सुनाते हुए भावुक हो गए.उन्होंने बताया कि पिता के अंतिम संस्कार के दौरान वह 400 कैमरे में कैद थे. उस वक्त हर कोई उनका रिएक्शन देखना चाहते थे.
उतार-चढ़ाव भरी रही जिंदगी (फोटो साभार. youtube/grabe)
नई दिल्ली. टेलीविजन एक्टर-बीजेपी पॉलिटिशियन राहुल महाजन ने हाल ही में अपनी जिंदगी के मुश्किल भरे दिनों को याद किया. उनकी असल जिंदगी किसी फिल्मी कहानी जैसी लगती है. उनकी असल जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है. अब सालों बाद राहुल महाजन ने पिता प्रमोद महाजन के निधन निधन के दौरान का किस्सा सुनाया है. उन्होंने कहा कि उस वक्त उनके सामने 400 कैमरे थे, जो उनका रिएक्शन लेना चाहते थे.
राहुल महाजन जब बिग बॉस में नजर आए थे, तो लोगों ने उनके गेम को काफी पसंद किया था.राजनीतिक परिवार में जन्म लेने से लेकर टीवी की दुनिया में पहचान बनाने और निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखने तक, उनका सफर काफी चर्चा में रहा है.राहुल महाजन पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता रहे प्रमोद महाजन के बेटे हैं.उन्होंने शुरुआत में पायलट के तौर पर करियर बनाने की कोशिश की और जेट एयरवेज में भी काम किया. बाद में उन्होंने मनोरंजन की दुनिया में कदम रखा और ‘बिग बॉस 2’, ‘बिग बॉस 14’ और ‘राहुल दुल्हनिया ले जाएगा’ जैसे रियलिटी शोज में नजर आए.अब वह बुरे वक्त को याद करते हुए वो भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक गए.
पिता के अंतिम संस्कार वक्त का याद किया किस्सा
राहुल महाजन हाल ही में सुभोजित घोष के पॉडकास्ट में नजर आए थे. इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्सों पर चर्चा की. उन्होंने कई ऐसी बातें बताई जो इससे पहले कहीं नहीं सुनी गई. अपनी बातचीत के दौरान उन्होंने पैपराजी के बदलते तौर-तरीकों पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा उस वक्त उन्हें सबसे ज्यादा बुरा लगा जब उनके पिता प्रमोद महाजन का निधन हुआ था. उन्होंने कहा कि आज लोग खुद को कैमरों में शो करने के लिए पैपराजी को बुलाते हैं, लेकिन मैं ऐसा नहीं था. उन्होंने बताया कि जब मेरे पिता का निधन हुआ तो उस वक्त लगातार पैप्स उनका पीछा कर रहे थे और हर कोई उनके रिएक्शन को कैमरे में कैद करना चाहता था. उन्होंने बताया कि पिता के अंतिम संस्कार के वक्त वहां करीब 400 कैमरे मौजूद थे. अस्पताल से निकले तो करीब 15 कैमरे उनके चेहरे के पास थे. उन्होंने कहा दुख की बात ये थी कोई मुझे समझने के बजाय मेरे रिएक्शन को कैमरे पर दिखाने में लगे हुए थे.
पिता को याद कर छलक पड़े आंसू
पॉडकास्ट में आगे राहुल महाजन ने बताा कि वो वक्त मेरे लिए बहुत मुश्किल था. उन्होंने बताया कि उन्होंने जीवन में काफी कुछ सहा है. उनके मुताबिक, उन्हें ऐसे हालात से गुजरना पड़ा, जिन्होंने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया. राहुल ने कहा कि लोगों ने उनके साथ बहुत बुरा बिहेव किया और उन्होंने बहुत दिक्कतों का सामना किया है. ये सब याद करते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए और वह रो पड़े. राहुल महाजन ने कहा कि जिस वक्त उनके पिता का निधन हुआ उन्हें लगा कि इससे बुरा वक्त कभी नहीं आ सकता. उन्होंने बताया कि पिता की मौत के करीब एक महीने के अंदर ही वह तिहाड़ जेल पहुंच गए थे.
बता दें कि राहुल इस दौरान बहुत इमोशनल हो गए थे. उन्होंने कहा कि कभी-कभी जिंदगी में ऐसा वक्त आता है, कि जिसके बारे में इंसान ने सोचा भी नहीं होता. एक तरफ उनके पिता का गम खत्म भी नहीं हुआ था कि मदूसरी परेशानियां आने लगीं.इसके बाद शादी, तलाक सब कुछ उस थोड़े से वक्त में उन्होंने काफी कुछ झेला था. बात अगर उनकी पर्सनल लाइफ की करें तो उन्होंने तीन शादियां कीं और उनके तीनों रिश्तों का अंत तलाक के साथ हुआ.पहली शादी श्वेता सिंह और दूसरी डिंपी गांगुली से. इसके बाद तीसरी शादी नतालिया इलीना से हुई थी.लेकिन उनकी तीनों ही शादियां टूट गईं.