Rishikesh Famous Rajma Chawal: ऋषिकेश में इन 4 ठिकानों पर मिलता है लाजवाब राजमा-चावल, 30 रुपये से शुरुआत

Rishikesh Famous Rajma Chawal: ऋषिकेश में इन 4 ठिकानों पर मिलता है लाजवाब राजमा-चावल, 30 रुपये से शुरुआत


Last Updated:

Rishikesh Famous Rajma Chawal: ऋषिकेश सिर्फ योग, अध्यात्म और गंगा आरती के लिए ही नहीं, बल्कि अपने लजीज खान-पान और देसी जायके के लिए भी पर्यटकों के दिलों पर राज करता है. तीर्थ नगरी की गलियों और गंगा तटों के पास कई ऐसे ठिकाने हैं, जहां गरमा-गरम और घर जैसे स्वाद से भरपूर राजमा-चावल परोसा जाता है. चाहे 30 रुपये की प्लेट वाला स्ट्रीट कार्ट हो या बिना लहसुन-प्याज वाला शुद्ध वैष्णव स्वाद, ऋषिकेश आने वाला हर फूडी यहां के स्वाद का कायल हो जाता है. आइए जानते हैं शहर के उन 4 प्रमुख ठिकानों के बारे में, जहां का राजमा-चावल सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है.

Top Deals Inside

Rishikesh Famous Rajma Chawal: ऋषिकेश में गंगा किनारे रिसॉर्ट के ठीक सामने, एम्स रोड पर लगने वाला पंडित जी की रसोई का कार्ट राजमा-चावल के लिए काफी मशहूर है. यहां खाने के शौकीन रोज राजमा-चावल का स्वाद लेने पहुंचते हैं. खास बात यह है कि यहां सिर्फ राजमा-चावल ही नहीं, बल्कि कढ़ी-चावल, छोले-चावल और छोले-कुलचे भी मिलते हैं. अगर आप घर जैसे स्वाद वाला खाना पसंद करते हैं और ऋषिकेश में कुछ अच्छा खाने की तलाश में हैं, तो यहां आकर इन चीजों का स्वाद ले सकते हैं.

यहां रोज सुबह ताजा राजमा-चावल बनाकर लाए जाते हैं. इन्हें गर्म रखने के लिए हॉटकेस में रखा जाता है और शाम तक यह लगभग खत्म हो ही जाते हैं. यहां हाफ प्लेट राजमा-चावल 30 रुपये और फुल प्लेट 50 रुपये की मिलती है. प्लेट में राजमा-चावल के साथ हरी चटनी और प्याज भी दिया जाता है. यह कार्ट रोजाना सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक लगती है.

ऋषिकेश में श्री राम जी की दुकान राजमा-चावल के लिए काफी मशहूर है. यह ऋषिकेश की सबसे पुरानी राजमा-चावल की दुकानों में से एक है. पहले यहां सिर्फ राजमा-चावल ही मिलते थे, लेकिन अब मेन्यू में कढ़ी-चावल और छोले-भटूरे भी शामिल हो गए हैं. दुकान पर आज भी ज्यादातर लोग राजमा-चावल खाने के लिए ही पहुंचते हैं. खास बात यह है कि यहां सिर्फ स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि ऋषिकेश घूमने आने वाले पर्यटक भी राजमा-चावल का स्वाद लेने आते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ऋषिकेश में राजमा-चावल खाने के लिए यह दुकान भी लोगों के बीच काफी पसंद की जाती है. यहां राजमा-चावल के साथ भुनी हुई हरी मिर्च और प्याज परोसा जाता है. अगर कीमत की बात करें, तो यहां हाफ प्लेट 40 रुपये और फुल प्लेट 70 रुपये की मिलती है. यह दुकान ऋषिकेश के राजकीय चिकित्सालय के ठीक सामने स्थित है. अगर आप इस तरफ आते हैं और राजमा-चावल खाने का मन है, तो यहां आकर इसका स्वाद ले सकते हैं.

ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट बाजार के गेट पर स्थित विशाल वैष्णव भोजनालय शहर के पुराने भोजनालयों में गिना जाता है. यह जगह उस समय से लोगों के बीच मशहूर है, जब इस बाजार में पूजा-पाठ से जुड़ी गिनी-चुनी दुकानें ही हुआ करती थीं. बाजार में समय के साथ काफी बदलाव आया, लेकिन इस भोजनालय ने अपनी पहचान बनाए रखी है. स्थानीय हों या पर्यटक, जो एक बार यहां का खाना खा ले वापस यहां खाने जरूर आता है.

ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट में स्नान करने आने वाले कई लोग पहले इसी भोजनालय में खाना खाने पहुंचते थे. यहां दाल, चावल, चूर-चूर नान और पराठों के साथ कई तरह की चीजें मिलती हैं. हालांकि, इस जगह की पहचान राजमा-चावल को लेकर भी है. यहां आने वाले स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी राजमा-चावल खाना पसंद करते हैं. त्रिवेणी घाट के बाजार में मौजूद यह भोजनालय उन लोगों के लिए एक विकल्प है, जो घूमने के दौरान घर जैसे खाने की तलाश में रहते हैं.

ऋषिकेश के जानकी झूला के पास स्थित संगम भोजनालय भी यहां के प्रसिद्ध भोजनालयों में शामिल है. जानकी झूला घूमने के लिए हर दिन काफी पर्यटक पहुंचते हैं. ऐसे में इस इलाके में लोगों की आवाजाही बनी रहती है और भोजनालय में भी भीड़ देखने को मिलती है. यहां नाश्ते से लेकर रात के खाने तक की व्यवस्था है. अगर आप जानकी झूला घूमने आए हैं और खाने के लिए किसी जगह की तलाश कर रहे हैं, तो संगम भोजनालय जा सकते हैं.

इस जगह के राजमा-चावल की खास बात है कि इन्हें बिना लहसुन और प्याज के बनाया जाता है. आमतौर पर राजमा में लहसुन-प्याज का इस्तेमाल होता है, लेकिन यहां इनके बिना भी स्वाद का खास ध्यान रखा जाता है. राजमा का स्वाद ऐसा है कि खाने वाले को इन चीजों की कमी महसूस नहीं होती. यही वजह है कि बिना लहसुन-प्याज वाला खाना पसंद करने वाले लोग यहां राजमा-चावल खा सकते हैं. राजमा-चावल के साथ यहां आपको खाने के और भी कई विकल्प मिल जाएंगे.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link