दुर्गा पूजा पंडाल में नाचीं बार डांसर, फिल्मी गाने बदलवाने पर 2 गुटों में मारपीट का वीडियो वायरल


Last Updated:

मध्य प्रदेश के श्योपुर के सुनवई गांव में नवरात्रि महोत्सव के दौरान फिल्मी गानों पर बार बालाओं के डांस को लेकर विवाद हो गया. दो पक्षों के बीच मारपीट भी हुई. यह मारपीट गाना बदलवाने के लिए पैसे देने की बात पर हुई. पुलिस के मुताबिक, आपसी राजीनामे के चलते किसी पक्ष ने शिकायत नहीं की और काफी बवाल के बाद मामला शांत हो गया.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

दुर्गा पूजा में नाचीं बार डांसर, फिल्मी गाने बदलवाने पर 2 गुटों में मारपीटZoom

दुर्गा पूजा पंडाल में बार डांसर नाचते हुए.

श्योपुर. मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में नवरात्रि महोत्सव के दौरान धार्मिक आयोजन में जमकर हंगामा हो गया. विजयपुर थाना क्षेत्र के सुनवई गांव में आयोजित दुर्गा पूजा में फिल्मी गानों पर बार बालाओं के डांस का वीडियो सामने आया है. बार बालाओं के ‘बिल्लो रानी’ और ‘खुला है मेरा पिंजरा’ जैसे गानों पर डांस के दौरान विवाद की स्थिति बन गई. देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, नवरात्रि महोत्सव में डांस कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान फिल्मी गानों को लेकर विवाद शुरू हो गया.

बताया जा रहा है कि गाना बदलवाने के लिए पैसे देने की बात पर युवकों के बीच कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के युवक आपस में भिड़ गए और उनके बीच जमकर मारपीट हुई. अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मारपीट और हंगामे की सूचना मिलने पर डायल-100 की टीम मौके पर पहुंची. वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी दोनों पक्षों के बीच बचाव करता हुआ दिखाई दे रहा है. हालांकि, विवाद की शुरुआत किस बात पर हुई और मारपीट में कितने लोग शामिल थे, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

राजीनामे के चलते नहीं हुई कार्रवाई

इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच आपसी स्तर पर राजीनामा हो गया है. इसी वजह से किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है. शिकायत नहीं मिलने के चलते फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद धार्मिक आयोजनों में व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

धार्मिक आयोजन में अव्यवस्थाओं पर उठे सवाल

नवरात्रि जैसे धार्मिक पर्व के दौरान आयोजित महोत्सव में फिल्मी गानों पर डांस और उसके बाद मारपीट की घटना ने आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में है.



Source link