कोलकाता हादसे के बाद अलर्ट हुए CM योगी, यूपी के दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा जांचने के निर्देश


Last Updated:

Lucknow Latest News: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद यूपी में भी सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी और पुलिस कप्तानों को दुर्गा पूजा पंडालों की जांच करने के निर्देश दिए हैं.

Top Deals Inside

CM योगी ने यूपी के दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा जांचने के निर्देश दिए Zoom

सीएम योगी.

लखनऊ: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद उत्तर प्रदेश में भी सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी और पुलिस कप्तानों को दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा जांचने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने अधिकारियों से अग्नि सुरक्षा, बिजली की व्यवस्था और आने-जाने के रास्तों की जांच कराने को कहा है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों से कहा है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पंडालों का निरीक्षण करें और सुरक्षा से जुड़ी सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं.

सीएम योगी ने दिए आदेश
सीएम योगी ने खास तौर पर पंडालों में आग से बचाव के इंतजामों की जांच करने को कहा है. अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी आपात स्थिति में लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी व्यवस्था मौजूद हो. मुख्यमंत्री ने पंडालों के एंट्री और एग्जिट पॉइंट की भी जांच करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि लोगों के आने-जाने के रास्तों पर विशेष ध्यान दिया जाए. इसके साथ ही इमरजेंसी एग्जिट की पर्याप्त व्यवस्था हो, ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके.

न हो कोई लापरवाही
सीएम योगी ने सभी अधिकारियों को पंडालों में बिजली की व्यवस्था की जांच कराने के लिए भी कहा है. अधिकारियों को यह देखना होगा कि बिजली से जुड़ी व्यवस्था में कोई लापरवाही न हो और सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए गए हों. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को फील्ड में रहने और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर पंडालों का निरीक्षण करना होगा, ताकि पूजा के दौरान किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके.



Source link