दिल्ली की ये यूनिवर्सिटी है सबसे कूल! स्टार्टअप्स में तो है सबसे आगे, पढ़ाई के साथ नौकरी करने का देती है शानदार मौका

दिल्ली की ये यूनिवर्सिटी है सबसे कूल! स्टार्टअप्स में तो है सबसे आगे, पढ़ाई के साथ नौकरी करने का देती है शानदार मौका


नई दिल्ली: दिल्ली में यूं तो कई बड़ी यूनिवर्सिटियां और कॉलेज हैं, लेकिन द्वारका सेक्टर-9 स्थित एक ऐसी अनोखी यूनिवर्सिटी है, जो स्किल यूनिवर्सिटी के नाम से पूरे देश भर में मशहूर है. यहां पर सिर्फ पढ़ाई ही नहीं होती, बल्कि बच्चों की स्किल पर काम किया जाता है. मतलब बच्चों की प्रतिभा पर काम करके उन्हें नौकरी के बराबर बनाया जाता है. यही नहीं, यहां पर स्टार्टअप्स की पढ़ाई होती है और सीधे तौर पर बच्चों को स्टार्टअप्स मिलते हैं. कई बच्चे यहां से पढ़ाई करने के बाद सीधे तौर पर अपना बिजनेस शुरू कर देते हैं.

दरअसल, यह यूनिवर्सिटी कोई और नहीं, बल्कि दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (DSEU) है. हिंदी में इसे दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय कहते हैं. यह दिल्ली सरकार द्वारा स्थापित एक सरकारी विश्वविद्यालय है, जिसका उद्देश्य युवाओं को ऐसी शिक्षा और व्यावहारिक प्रशिक्षण देना है, जिससे वे नौकरी पाने, अपना कारोबार शुरू करने और उद्योगों की जरूरत के मुताबिक कौशल विकसित करने में सक्षम हों.

2020 में हुई थी इसकी स्थापना

आपको बता दें कि दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी पारंपरिक विश्वविद्यालयों से इस मायने में अलग है. क्योंकि यहां डिग्री के साथ-साथ तकनीकी प्रशिक्षण, उद्योगों से जुड़ा अनुभव और रोजगार के लिए उपयोगी कौशल पर भी जोर दिया जाता है. दिल्ली में बड़ी संख्या में ऐसे युवा हैं. जो 10वीं या 12वीं के बाद पढ़ाई के साथ कोई व्यावहारिक कौशल सीखना चाहते हैं. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई थी. यह एक सरकारी विश्वविद्यालय है.

जानें यूनिवर्सिटी का मुख्य उद्देश्य

1- युवाओं को रोजगार से जुड़े कौशल सिखाना.

2- तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देना.

3- उद्योगों की जरूरत के हिसाब से प्रशिक्षित कर्मचारी तैयार करना.

4- विद्यार्थियों को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना.

5– डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर कौशल आधारित शिक्षा उपलब्ध कराना.

6- विद्यार्थियों को इंटर्नशिप और रोजगार के अवसरों से जोड़ना.

इस तरह के कोर्स करवाती है यह यूनिवर्सिटी

इंजीनियरिंग और तकनीकी डिप्लोमा यहां होता है. 10वीं या निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के बाद, पाठ्यक्रम के अनुसार यहां से स्टूडेंट्स सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर, ऑटोमोबाइल, रोबोटिक्स और फार्मेसी जैसे क्षेत्रों के पाठ्यक्रम हैं होते हैं. यहां से स्नातक डिग्री (UG) भी होता है. आमतौर पर 12वीं के बाद, बीटेक, कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजाइन, व्यवसाय प्रबंधन, आतिथ्य और स्वास्थ्य विज्ञान से जुड़े पाठ्यक्रम यहां होते हैं. इसके अलावा यहां से डिजाइन और डिजिटल मीडिया, स्नातकोत्तर और शोध कार्यक्रम भी होते हैं.

इतनी सारी ब्रांच हैं इस यूनिवर्सिटी की

अंबेडकर कैंपस, शकरपुर, मधुबन कॉलोनी के सामने, शकरपुर एक्सटेंशन, निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन के पास,  मयूर विहार कैंपस, एच.जे. भाभा आईटीआई के पास, मयूर विहार फेज-1, पूसा-II कैंपस, एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज, पूसा, नई दिल्ली, जी.बी. पंत, ओखला, जी.बी. पंत इंजीनियरिंग रोड, ओखला फेज-III, ओखला औद्योगिक क्षेत्र, आर्यभट्ट कैंपस, टेलीफोन एक्सचेंज, जीटी करनाल रोड, शक्ति नगर के पास, अशोक विहार क्षेत्र, सिरी फोर्ट कैंपस, अगस्त क्रांति मार्ग, सिरी फोर्ट इंस्टीट्यूशनल एरिया है.



Source link