IIM Lucknow Summer Placement Report: आईआईएम लखनऊ में रिकॉर्डतोड़ समर प्लेसमेंट, 16.5% उछला एवरेज पैकेज, हर महीने 3.95 लाख का स्टाइपेंड


Last Updated:

IIM Lucknow Summer Placement Report: आईआईएम लखनऊ ने समर प्लेसमेंट रिपोर्ट 2025-26 जारी कर दी है. PGP बैच के लिए सबसे ज्यादा स्टाइपेंड 3.95 लाख रुपये महीना और एवरेज स्टाइपेंड 1.67 लाख रुपये महीना दर्ज किया गया है. कंसल्टिंग और आईटी सेक्टर वालों को सबसे ज्यादा ऑफर्स मिले.

Top Deals Inside

इस IIM में रिकॉर्डतोड़ प्लेसमेंट, 16.5% उछला पैकेज, 3.95 लाख मासिक स्टाइपेंडZoom

IIM Lucknow Summer Placement: आईआईएम लखनऊ ने प्लेसमेंट का शानदार रिकॉर्ड बनाया है

नई दिल्ली (IIM Lucknow Placement). देश के टॉप बिजनेस स्कूलों में शामिल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट लखनऊ ने समर प्लेसमेंट सीजन (बैच 2025-27) की रिपोर्ट जारी कर दी है. ग्लोबल इकोनॉमी में सुस्ती और बाजार की अनिश्चितताओं के बीच आईआईएम लखनऊ के स्टूडेंट्स ने साबित कर दिया है कि सही टैलेंट की मांग हर दौर में है. प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान संस्थान के 41वें पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (PGP) और 22वें एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट (PGP-ABM) बैच वालों को इंटर्नशिप के आकर्षक ऑफर मिले हैं.

आईआईएम लखनऊ के प्लेसमेंट सीजन ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इस बार एवरेज स्टाइपेंड में 16.5% और मीडियन स्टाइपेंड में 14.5% की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है. McKinsey, BCG, Bain और Goldman Sachs जैसी पुरानी ‘Legacy’ कंपनियों ने अपना भरोसा बरकरार रखा. वहीं दर्जनों नई अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों ने भी पहली बार कैंपस से भारी संख्या में हायरिंग की. जानिए आईआईएम लखनऊ की लेटेस्ट रिपोर्ट में एमबीए एस्पिरेंट्स और इंडस्ट्री के लिए क्या खास बातें छिपी हैं.

IIM लखनऊ समर प्लेसमेंट रिपोर्ट: स्टाइपेंड में रिकॉर्ड उछाल

आईआईएम लखनऊ का समर प्लेसमेंट सीजन मैनेजमेंट स्टूडेंट्स के लिए उम्मीदों से भरा रहा है. मार्केट का मौजूदा रुख देखते हुए माना जा रहा था कि इस बार कंपनियां संभलकर कदम उठाएंगी. लेकिन नतीजों ने यह धारणा बदल दी है.

हर महीने का स्टाइपेंड: समझिए टॉप पैकेज का गणित

आईआईएम लखनऊ की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल स्टूडेंट्स को मिलने वाला न्यूनतम से लेकर अधिकतम स्टाइपेंड काफी बेहतरीन रहा है:

  • हाईएस्ट स्टाइपेंड: इस बार सबसे ज्यादा स्टाइपेंड 3.95 लाख रुपये प्रति माह तक पहुंच गया.
  • औसत स्टाइपेंड: बढ़कर 1.67 लाख रुपये प्रति माह हो गया है. पिछले साल के मुकाबले 16.5% अधिक है.
  • मीडियन स्टाइपेंड: संस्थान का मीडियन स्टाइपेंड 1.72 लाख रुपये प्रति माह दर्ज किया गया (14.5% की वृद्धि).
  • 1 लाख से अधिक पाने वाले: ज्यादातर स्टूडेंट्स ने 1.0 लाख से 1.5 लाख रुपये प्रति माह या उससे अधिक का स्टाइपेंड आसानी से क्रैक कर लिया.

किस डोमेन में मिलीं सबसे ज्यादा नौकरियां?

अगर ऑफर्स के बंटवारे (Domain-wise Breakdown) की बात करें तो कंसल्टिंग सेक्टर का जलवा एक बार फिर सिर चढ़कर बोला.

  • कंसल्टिंग – 25%: कुल ऑफर्स में से सबसे बड़ा यानी 25% हिस्सा अकेले कंसल्टिंग डोमेन से आया. यहां Bain & Company, McKinsey, BCG और Kearney जैसी कंपनियों ने बड़ी भूमिका निभाई.
  • आईटी और एनालिटिक्स – 19%: टेक्नोलॉजी और डेटा के बढ़ते असर के कारण 19% स्टूडेंट्स ने इस क्षेत्र में जगह बनाई.
  • फाइनेंस एंड सेल्स-मार्केटिंग – 18%: फाइनेंस (18%) और सेल्स एंड मार्केटिंग (18%) सेक्टर्स में बराबरी की टक्कर देखने को मिली.
  • ऑपरेशंस और अन्य – 15%: ऑपरेशंस और जनरल मैनेजमेंट में भी 15% स्टूडेंट्स को शानदार मौके मिले.

नए रिक्रूटर्स की एंट्री और वर्क एक्सपीरियंस का फायदा

इस बार आईआईएम लखनऊ कैंपस में पहली बार कदम रखने वाले ‘फर्स्ट टाइम रिक्रूटर्स’ की लिस्ट काफी लंबी रही. इनमें DE Shaw, Crisil, Nestle, Morgan Stanley IB, Salesforce, Mondelez International, Eternal और Galderma जैसे दिग्गज इंटरनेशनल नाम शामिल रहे.

572 स्टूडेंट्स वाले बैच में 30% छात्राएं और 70% छात्र शामिल थे. वर्क एक्सपीरियंस के लिहाज से देखें तो 60% से अधिक स्टूडेंट्स के पास पहले से 1-3 साल का कॉर्पोरेट अनुभव था. टेक और कंसल्टिंग कंपनियों ने लेटरल और एक्सपीरियंस्ड प्रोफाइल वालों को प्राथमिकता देते हुए भारी भरकम स्टाइपेंड ऑफर किया.



Source link