मासूम से रेप और हत्या के बाद बवाल, पुलिस स्टेशन के पीछे मिला बच्ची का शव, लोगों ने किया चक्काजाम


Last Updated:

भोपाल के बैरागढ़ में मासूम बच्ची का शव थाने के पीछे खंडहर में मिलने से हड़कंप मच गया. बच्ची की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने थाने के बाहर हंगामा कर चक्काजाम किया. परिजनों ने पुलिस पर समय रहते मदद नहीं करने का आरोप लगाया है. वे आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे हैं. मामले में दुष्कर्म की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

मासूम से रेप और हत्या के बाद बवाल, पुलिस स्टेशन के पीछे मिला बच्ची का शवZoom

भोपाल में प्रदर्शन करते हुए लोग.

रिपोर्ट-शिवकांत आचार्य. भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ में मासूम बच्ची की हत्या के बाद लोगों में भारी आक्रोश है. बच्ची का शव थाने के पीछे एक खंडहर में मिलने के बाद परिजन और स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए. आक्रोशित लोगों ने बैरागढ़ थाने के बाहर जमकर हंगामा किया और आरोपी को फांसी देने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं. मामले में बच्ची के साथ दुष्कर्म की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. फिलहाल, बच्ची की मौत को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है. स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है.

बच्ची की मौत से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया. प्रदर्शन के कारण सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ. स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने यातायात का रूट डायवर्ट किया. प्रदर्शनकारी आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने और उसे फांसी की सजा देने की मांग पर अड़े हैं.

पुलिस पर सही समय पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

परिजनों का कहना है कि बच्ची के लापता होने के बाद उन्होंने उसे तलाशने के लिए पुलिस से मदद मांगी थी, लेकिन उनकी शिकायत पर समय रहते सुनवाई नहीं हुई. परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस की ओर से मदद नहीं मिलने के कारण उन्हें खुद ही बच्ची की तलाश करनी पड़ी. उनका दावा है कि उन्होंने अपने स्तर पर खोजबीन की, जिसके बाद बच्ची का शव थाने के पीछे स्थित खंडहर में मिला.

पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर प्रदर्शन की तैयारी

घटना के बाद परिजनों का गुस्सा बढ़ गया है. वे आरोपी को सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं. परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव थाने में रखकर प्रदर्शन करने की बात कही है. इससे इलाके में तनाव और बढ़ने की आशंका है. पुलिस की मौजूदगी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है. इस मामले में दुष्कर्म की पुष्टि और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है. फिलहाल, परिजन पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए न्याय की मांग कर रहे हैं.



Source link