मां काली के अवतार में छाईं हेमा मालिनी, दुर्गा सप्तमी पर शेयर किया इमोशनल वीडियो

मां काली के अवतार में छाईं हेमा मालिनी, दुर्गा सप्तमी पर शेयर किया इमोशनल वीडियो


Last Updated:

दुर्गा सप्तमी के मौके पर दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने अपनी पुरानी फिल्म जय दक्षिणेश्वर काली मां का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है. उन्होंने मां काली के अपने आइकॉनिक रोल को याद करते हुए सभी फैंस को नवरात्रि की बधाई दी.

Zoom

नई दिल्ली: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने दुर्गा सप्तमी के पावन मौके पर अपने फैंस को खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं. इस खास अवसर पर हेमा मालिनी ने अपनी पुरानी भक्ति फिल्म जय दक्षिणेश्वर काली मां में निभाए गए मां काली के रोल को याद किया है.

उन्होंने सोशल मीडिया पर इस फिल्म का एक खूबसूरत वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

हेमा मालिनी ने शेयर की पुरानी यादें

हेमा मालिनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फैन द्वारा बनाया गया वीडियो क्लिप शेयर किया है. इस वीडियो में हेमा मालिनी मां काली के रूप में नजर आ रही हैं और राक्षसों का किरदार निभा रहे कलाकारों के साथ डांस कर रही हैं. क्लिप शेयर करते हुए हेमा मालिनी ने लिखा कि दुर्गा सप्तमी के इस शुभ अवसर पर वे अपने प्यारे फैन विशाल द्वारा शेयर किया गया वीडियो पोस्ट कर रही हैं. यह क्लिप फिल्म जय दक्षिणेश्वर काली मां का है. उन्होंने आगे लिखा कि जब उन्होंने यह क्लिप देखी, तो उन्हें याद आया कि सिंगर अनुराधा पौडवाल ने इस गाने को कितने प्यार और भक्ति के साथ शूट करवाया था. हेमा ने अपने सभी फैंस को नवरात्रि और दुर्गा सप्तमी की बधाई भी दी.

साल 1996 में आई थी यह भक्ति फिल्म

आपको बता दें कि साल 1996 में आई फिल्म जय दक्षिणेश्वर काली मां में हेमा मालिनी का मां काली का रोल उनके करियर का एक बहुत यादगार हिस्सा माना जाता है. इस फिल्म में गायिका अनुराधा पौडवाल के गाए भजनों को लोगों ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान हेमा मालिनी की भक्ति और उनका डांस देखकर हर कोई हैरान रह गया था. आज भी लोग उनके इस रूप को काफी याद करते हैं.

 हेमा मालिनी का दमदार रोल

इस फिल्म की कहानी ज्योति नाम की एक लड़की के इर्द गिर्द घूमती है, जो मां काली की बहुत बड़ी भक्त होती है. ज्योति को उसकी ससुराल और सास द्वारा काफी परेशान किया जाता है. जब उस पर अत्याचार बहुत बढ़ जाते हैं, तब उसकी सच्ची भक्ति से प्रसन्न होकर मां काली यानी हेमा मालिनी खुद प्रकट होती हैं. मां काली ज्योति की रक्षा करती हैं और उसे अन्याय के खिलाफ खड़े होने की ताकत देती हैं.



Source link