Last Updated:
Jaipur Railway Station Ground Report: फेस्टिवल सीजन को देखते हुए जयपुर जंक्शन पर सबसे ज्यादा यूपी, बिहार और बंगाल के लोग हैं, जो दुर्गा पूजा और दशहरे के चलते अपने घर जा रहे हैं. लगातार रेलवे स्टेशन पर बढ़तीं यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे द्वारा कुछ स्पेशल ट्रेने भी संचालित की गई हैं.
जयपुर: नवरात्रि और दशहरे के फेस्टिवल सीजन को लेकर जयपुर के रेलवे और बस स्टेशनों पर अभी यात्रियों की जमकर भीड़ उमड़ रही हैं. ख़ासतौर जयपुर जंक्शन जहां लगातार वीकेंड और दशहरा के चलते लोग अपने घर जाने के लिए सबसे ज्यादा पहुंच रहे हैं. फेस्टिवल सीजन को देखते हुए जयपुर जंक्शन पर सबसे ज्यादा यूपी, बिहार और बंगाल के लोग हैं जो दुर्गा पूजा और दशहरे के चलते अपने घर जा रहे हैं लगातार रेलवे स्टेशन पर बढ़तीं यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे द्वारा कुछ स्पेशल ट्रेने भी संचालित की गई हैं.
लोकल-18 ने जयपुर जंक्शन पर पहुंच कर यहां त्यौहारी सीजन में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ और ट्रेनों की व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों का कहना हैं की नवरात्रि और दशहरे के चलते अभी जयपुर के सभी स्टेशनों पर यात्रियों की जमकर भीड़ हैं ख़ासतौर पर जयपुर जंक्शन जो जयपुर का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन हैं. हाल ही यात्रियों का कहना हैं कि उनके लिए ट्रेन उपलब्ध हैं और टिकट भी कंफर्म हैं त्यौहारी सीजन पहले ही रेलवे ने यात्रियों के लिए अच्छी व्यवस्था की हैं और लगातार ट्रेनें समय से जयपुर जंक्शन पर पहुंच रही हैं.
त्यौहारी सीजन में ट्रेनों की कभी की भरपाई बस स्टेशनों से
लोकल-18 ने जयपुर जंक्शन पर कुछ टिकट काउंटरों पर पहुंच कर यहां लोगों से बात की तो राजेन्द्र कुमार का कहना हैं कि अभी नवरात्रि और दशहरे के त्यौहार को देखते हुए जयपुर से बिहार और बंगाल के लोग सबसे ज्यादा रेलवे स्टेशन पर पहुंच रहे हैं हर साल त्यौहारी सीजन में जयपुर से बिहार, बंगाल और उत्तर प्रदेश के यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा रहती हैं. हाल ही रेलवे स्टेशन पर टिकट कंफर्म नहीं होने और ट्रेनों के केंसिल होने के चलते यात्रियों को बसों का सहारा लेना पड़ता हैं. जहां त्यौहारी सीजन में लोगों से मनमाना किराया वसूला जाता हैं. राजेन्द्र कुमार का कहना हैं कि पिछले 2 दिन से जयपुर जंक्शन पर यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ हैं और अब दिपावली तक लगातार ऐसे ही जयपुर जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ रहेगी. इसलिए जयपुर से हर साल रेलवे द्वारा बिहार बंगाल राज्यों के प्रवासी लोगों के लिए स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की जाती हैं. ऐसे ही इस साल भी रेलवे ने दिपावली तक स्पेशल ट्रेनों के संचालन की तैयार चल रही हैं. जिससे फेस्टिवल सीजन में लोग अपने घरों तक पहुंच सकें. अभी जयपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की अच्छी हलचल हैं. जिसके चलते स्थानीय लोगों के रोजगार को भी ख़ूब फायदा मिल रहा हैं.
फेस्टिवल सीजन में जयपुर से चलेंगी 50 स्पेशल ट्रेने
त्यौहार सीज़न की भीड़-भाड़ और यात्रियों को सुगम यात्रा की सुविधा देने के लिए और त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती वेटिंग लिस्ट को कम करने के लिए रेलवे 48 ट्रेनों में अलग-अलग कैटेगरी के 135 एक्सट्रा कोच लगाने का फैसला किया गया है. जिससे यात्रियों को सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और लंबी वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को राहत मिलेगी. इन सभी 48 ट्रेनों में थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच शामिल होंगे. जयपुर से चलने वाली और जयपुर होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें भी इस सूची में शामिल हैं. इसके अलावा जयपुर जंक्शन से जयपुर के अन्य रेलवे स्टेशन जैसे खातीपुरा, दुर्गापुरा, गांधी नगर जैसे स्टेशनों से भी कुछ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. जैसे खातीपुरा स्टेशन से कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संचालित होगी. इसी प्रकार त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए रेलवे द्वारा ट्रेनों के संचालन की तैयारियां चल रही हैं.