CRPF में सिपाही होंगे नायक, प्रमोशन के खुलेंगे रास्ते? 48 घंटे में होगा तय
Last Updated:
सीआरपीएफ के सिपाहियों को पदोन्नति के लिए अब 20 से 22 साल तक इंतजार नहीं करना पड़े, इसके लिए बल मुख्यालय ने लांस नायक और नायक के रैंक दोबारा शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया है. प्रस्ताव के मुताबिक, 5 साल की सर्विस के बाद सिपाही को लांस नायक, 10 साल बाद नायक और 15 साल की सेवा पूरी होने पर हवलदार बनाने की योजना है. सीआरपीएफ की सभी यूनिटों में प्रस्ताव भेजकर सिपाही और हवलदार से 48 घंटे के भीतर सुझाव मांगे गए हैं. क्या है सीआरपीएफ का पूरा प्रपोजल, जानने के लिए पढ़ें आगे.
सीआरपीएफ में सिपाहियों के प्रमोशन में आ रही बाधा को खत्म करने के लिए लांस नायक और नायक रैंक को वापस लाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. (Image: AI)
CRPF News: सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) में जल्द ही बहुत कुछ बदलने वाला है. सबकुछ ठीक रहा था तो सीआरपीएफ में दशकों पुरानी व्यवस्था न केवल फिर बहाल हो जाएगी, बल्कि सिपाहियों को प्रमोशन के लिए 20 से 22 साल तक का लंबा इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा. दरअसल, सीआरपीएफ ने सिपाहियों को तय समय सीमा में प्रमोशन देने के लिए लांस नायक और नायक के रैंक दोबारा शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया है. यदि यह प्रस्ताव लागू होता है तो सिपाहियों को 5 साल की सेवा के बाद लांस नायक, 10 साल की नौकरी के बाद नायक और 15 साल की सर्विस पूरी होने पर हवलदार के पद पर पदोन्नति दी जाएगी.