BCA vs BSc CS vs BTech Difference: बीसीए, बीटेक और बीएससी कंप्यूटर साइंस में क्या अंतर है? इंजीनियरिंग के बिना भी IT में मिल सकती है नौकरी

BCA vs BSc CS vs BTech Difference: बीसीए, बीटेक और बीएससी कंप्यूटर साइंस में क्या अंतर है? इंजीनियरिंग के बिना भी IT में मिल सकती है नौकरी


Last Updated:

BCA vs BSc CS vs BTech Difference: 12वीं के बाद कंप्यूटर फील्ड में करियर बनाने के लिए बीसीए, बीएससी सीएस या बीटेक में से कौन सा कोर्स सही रहेगा? जानिए तीनों की अवधि, पढ़ाई का तरीका, करियर स्कोप और शुरुआती सैलरी पैकेज के बीच का मुख्य अंतर.

Zoom

BCA vs BSc CS vs BTech Difference: आईटी इंडस्ट्री में बीसीए, बीएससी सीएस और बीटेक सीएसई का स्कोप अच्छा है

नई दिल्ली (BCA vs BSc CS vs BTech). 12वीं पास करने के बाद कंप्यूटर और आईटी की दुनिया में करियर बनाने का सपना देखने वालों के सामने सबसे बड़ी चुनौती सही कोर्स चुनने की होती है. आमतौर पर स्टूडेंट्स के मन में 3 लोकप्रिय कोर्स को लेकर सबसे ज्यादा उलझन रहती है: बीसीए, बीएससी कंप्यूटर साइंस और बीटेक कंप्यूटर साइंस. तीनों कोर्स टेक्नोलॉजी और सॉफ्टवेयर की दुनिया में एंट्री का जरिया हैं. लेकिन इनकी अवधि, पढ़ाई के तरीके, फीस और करियर के अवसरों में बड़ा अंतर होता है.

अक्सर स्टूडेंट्स बिना सोचे-समझे केवल किसी के कहने पर या फीस देखकर एडमिशन ले लेते हैं. इस चक्कर में उन्हें आगे चलकर करियर में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. बीटेक 4 साल का इंजीनियरिंग कोर्स है. वहीं BCA और BSc CS 3 साल की अंडरग्रेजुएट डिग्रियां हैं. ऐसे में अपने बैकग्राउंड, बजट और करियर गोल्स के हिसाब से बेस्ट कोर्स चुनना जरूरी है. जानिए बीसीए, बीएससी कंप्यूटर साइंस और बीटेक इन कंप्यूटर साइंस के बीच अंतर, फीस, जॉब स्कोप और शुरुआती सैलरी पैकेज.

BCA, BSc CS या BTech: किस कोर्स में है असली दम?

सॉफ्टवेयर और आईटी इंडस्ट्री में एंट्री के लिए तीनों ही कोर्स अपनी जगह बेहतर हैं. लेकिन इनकी पढ़ाई का अप्रोच एकदम अलग होता है. जानिए इनके बीच मुख्य अंतर:

पढ़ाई का तरीका और कोर्स ड्यूरेशन

  • बीटेक सीएसई (4 साल): यह कोर इंजीनियरिंग डिग्री है. इसमें सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के साथ-साथ कंप्यूटर हार्डवेयर, सर्किट, डेटा स्ट्रक्चर और एल्गोरिदम की गहराई से पढ़ाई होती है.
  • बीसीए (3 या 4 साल – NEP के तहत): यह एप्लीकेशन-ओरिएंटेड कोर्स है. इसका मुख्य फोकस सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, वेब डिजाइनिंग, कोडिंग (Java, Python, C++) और डेटाबेस मैनेजमेंट पर होता है.
  • बीएससी सीएस (3 या 4 साल – NEP के तहत): यह थ्योरेटिकल और रिसर्च-बेस्ड कोर्स है. इसमें कंप्यूटर साइंस के Mathematical Foundations & Logic पर ज्यादा फोकस किया जाता है.

जॉब स्कोप और शुरुआती सैलरी

  • बीटेक सीएसई: आईटी इंडस्ट्री में बीटेक वालों को पहली प्राथमिकता दी जाती है. शुरुआती पैकेज औसतन 5 लाख से 10 लाख रुपये प्रति वर्ष तक होता है. टॉप आईआईटी या एनआईटी से पढ़ने वालों को इससे भी बड़ा पैकेज मिलता है.
  • बीसीए: बीसीए करने के बाद सॉफ्टवेयर डेवलपर, वेब डेवलपर या सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर बन सकते हैं. शुरुआती सैलरी 3 लाख से 5 लाख रुपये सालाना रहती है. अगर इसके बाद MCA कर लें तो पैकेज बीटेक के बराबर हो जाता है.
  • बीएससी सीएस: डेटा एनालिसिस, रिसर्च या आईटी कंसल्टिंग में जा सकते हैं. शुरुआती पैकेज 2.5 लाख से 4.5 लाख रुपये सालाना के आस-पास होता है. हायर स्टडीज (MSc CS) करने पर स्कोप काफी बढ़ जाता है.

नई शिक्षा नीति (NEP) लागू होने के बाद कई यूनिवर्सिटी में बीसीए और बीएससी सीएस 4 साल के ऑनर्स प्रोग्राम के तौर पर भी उपलब्ध हैं. अगर आप 4 साल का BCA/BSc Honors करते हैं तो बिना मास्टर्स किए सीधे विदेश पढ़ने जा सकते हैं या डायरेक्ट पीएचडी के लिए भी एलिजिबल हो जाते हैं.



Source link