1425 दिन का इंतजार खत्म! चिन्नास्वामी में उतरेंगे भुवी, इस बार ब्लू जर्सी में
Last Updated:
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में स्पेशल एंट्री हुई है. भुवनेश्वर को करीब चार बाद न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 टीम में चुना गया था, लेकिन अचानक उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी20 मैच के लिए भी भारतीय टीम के स्क्वाड में शामिल किया गया है. भुवी 1425 दिन बाद टीम इंडिया की जर्सी में मैदान पर उतरेंगे.
चिन्नास्वामी में टीम इंडिया के लिए मैदान पर उतरेंगे भुवनेश्वर कुमार
नई दिल्ली: तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए पिछले दो सीजन से धूम मचा रहे हैं. भुवी आरसीबी के साथ आईपीएल 2025 में जुड़े थे और पूरे सीजन में उन्होंने 17 विकेट अपने नाम किए. भुवी की इस दमदार प्रदर्शन के कारण आरसीबी पहली बार चैंपियन बनी थी. इसके बाद आईपीएल 2026 में भी भुवनेश्वर ने अपनी दमदार गेंदबाजी से सीजन में 28 विकेट लेकर टीम को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाया.
ऐसे में अब भुवी आरसीबी के ही होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी में एक बार फिर मैदान पर उतरने जा रहे हैं, लेकिन इस बार उनकी जर्सी का रंग का अलग होगा. दरअसल, भुवनेश्वर कुमार की 1425 दिन बाद टीम इंडिया में सरप्राइज एंट्री हुई है. उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम में शामिल किया गया है. हालांकि, उनकी वापसी इसी महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी20 सीरीज में होनी थी, लेकिन अब वह पहले ही टीम इंडिया के लिए मैदान पर उतरेंगे.
22 नवंबर 2022 को भुवी खेले थे आखिरी T20I
भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया के लिए आखिरी बार चार साल पहले 22 नवंबर 2022 को टी20 इंटरनेशनल में मैदान पर उतरे थे. मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में खेला गया था. इस मैच में उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी की थी, जिसमें 35 रन खर्च कर उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था. इस मैच के बाद से भुवनेश्वर कुमार को फिर टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिल पाया था. हालांकि, नेशनल टीम से ड्रॉप होने के बाद वह आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में लगातार खेलना जारी रखा था.
अर्शदीप सिंह की जगह मिला है मौका
भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु टी20 मैच निर्णायक है, क्योंकि सीरीज अभी 2-2 से बराबरी पर है और भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह चोटिल हो गए. ऐसे में न्यूजीलैंड दौरे को ध्यान में रखते हुए टीम मैनेजमेंट ने भुवनेश्वर कुमार को स्क्वाड में शामिल करने का फैसला किया है.