Anirudh Ravichander Kavya Maran Education: क्रिकेट क्वीन और म्यूजिक किंग की हिट जोड़ी, काव्या मारन ने किया MBA, ट्रिनिटी कॉलेज से पढ़े अनिरुद्ध

Anirudh Ravichander Kavya Maran Education: क्रिकेट क्वीन और म्यूजिक किंग की हिट जोड़ी, काव्या मारन ने किया MBA, ट्रिनिटी कॉलेज से पढ़े अनिरुद्ध


Last Updated:

Anirudh Ravichander Kavya Maran Education: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. जानिए ट्रिनिटी कॉलेज से म्यूजिक की पढ़ाई करने वाले अनिरुद्ध और यूके से एमबीए कर चुकीं काव्या मारन की डिग्री, कॉलेज और नेटवर्थ की पूरी जानकारी.

Zoom

Anirudh Ravichander Kavya Maran Education: काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं

नई दिल्ली (Anirudh Ravichander Kavya Maran Education). सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और दक्षिण भारत के रॉकस्टार म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ऑफिस की तरफ से जारी अपडेट के अनुसार, सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन ने हाल ही में मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात कर उन्हें 21 नवंबर को चेन्नई में होने वाले हाई-प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन में शामिल होने का न्योता दिया है.

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी की घोषणा के बाद एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स की दुनिया में खुशी की लहर है. काव्या और अनिरुद्ध दोनों ही उच्च शिक्षित हैं. उनका एकेडमिक बैकग्राउंड स्टूडेंट्स के लिए बेहतरीन मिसाल है कि कैसे सही डिग्री और स्पेशलाइज्ड एजुकेशन किसी भी क्षेत्र में करियर की मजबूत नींव रखती है. जानिए सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर की एजुकेशनल क्वॉलिफिकेशन और नेटवर्थ.

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन: पढ़ाई, करियर और नेटवर्थ की रिपोर्ट

ग्लैमर और स्पोर्ट्स की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ने न केवल अपने-अपने क्षेत्र में झंडे गाड़े हैं, बल्कि पढ़ाई के मामले में भी काफी आगे रहे हैं.

अनिरुद्ध रविचंदर की शैक्षणिक योग्यता: साउंड इंजीनियरिंग और ट्रिनिटी कॉलेज से पढ़ाई

संगीत की दुनिया में ‘कोलावरी डी’ और ‘जवान’ जैसे गानों से अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने वाले अनिरुद्ध रविचंदर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई चेन्नई के ‘पद्मा शेषाद्री बाल भवन’ (PSBB) से पूरी की.
  • ग्रेजुएशन: उन्होंने चेन्नई के प्रतिष्ठित लोयोला कॉलेज (Loyola College) से बैचलर ऑफ कॉमर्स (BCom) की डिग्री हासिल की.
  • साउंड इंजीनियरिंग में डिप्लोमा: संगीत में तकनीकी गहराई लाने के लिए उन्होंने चेन्नई के ‘साउंडटेक मीडिया’ से साउंड इंजीनियरिंग की पढ़ाई की.
  • क्लासिकल और ट्रिनिटी म्यूजिक ट्रेनिंग: अनिरुद्ध ने लंदन के मशहूर ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ म्यूजिक (Trinity College of Music) से पियानो की औपचारिक शिक्षा ली. उन्होंने भारतीय क्लासिकल और कर्नाटक संगीत का भी अध्ययन किया.

काव्या मारन का एकेडमिक बैकग्राउंड: यूके के वारविक बिजनेस स्कूल से एमबीए

सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ और बिजनेस लीडर काव्या मारन ने अपनी पढ़ाई में हमेशा एक्सीलेंस हासिल की है.

  • ग्रेजुएशन: काव्या ने चेन्नई के प्रसिद्ध स्टेला मैरिस कॉलेज (Stella Maris College) से बीकॉम किया.
  • मास्टर्स: कॉर्पोरेट और स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के गुण सीखने के लिए उन्होंने ब्रिटेन के वारविक बिजनेस स्कूल (Warwick Business School) से एमबीए की डिग्री हासिल की. वह आईपीएल ऑक्शन और सन ग्रुप के बिजनेस ऑपरेशन्स को बेहद कुशलता से संभालती हैं.

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की नेटवर्थ

हायर एजुकेशन के साथ-साथ दोनों की नेटवर्थ भी बेहद शानदार है:

  • अनिरुद्ध रविचंदर की नेटवर्थ: सुपरहिट गानों, लाइव कॉन्सर्ट्स और ब्रांड्स से कमाई करने वाले अनिरुद्ध की कुल संपत्ति लगभग 50 से 60 करोड़ रुपये है.
  • काव्या मारन की नेटवर्थ: सन ग्रुप की उत्तराधिकारी और आईपीएल फ्रेंचाइजी की प्रमुख होने के नाते काव्या मारन की कुल व्यक्तिगत और पारिवारिक नेटवर्थ 400 से 500 करोड़ रुपये से भी अधिक आंकी जाती है.



Source link