Last Updated:
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार शाम मस्तुंग जिले के गोरगीना इलाके से 20 प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को अगवा कर लिया गया. सूत्रों के मुताबिक, इस घटना में बलूच अलगाववादियों का हाथ होने का शक है. पुलिसकर्मी छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे. सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. वहीं, तुरबत के पास माल से लदे ट्रकों में आग लगाए जाने की घटना भी सामने आई है.
बलोचिस्तान से 20 पुलिसकर्मी अगवा किए गए.
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार शाम उस वक्त सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए, जब मस्तुंग जिले में बंदूकधारियों ने एक यात्री वैन को रोककर ट्रेनिंग ले रहे 20 पुलिसकर्मियों को अगवा कर लिया. CNN-News18 को सूत्रों ने बताया कि बंदूकधारियों पर बलूच अलगाववादी होने का शक है. पुलिसकर्मी कलात रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर से छुट्टी लेकर अपने घर जा रहे थे. घटना के बाद सुरक्षा बलों ने लापता जवानों की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. यह घटना मस्तुंग के गोरगीना इलाके में हुई. सूत्रों के मुताबिक, हथियारबंद लोगों ने पुलिसकर्मियों को ले जा रहे वाहन को बीच रास्ते में रोक लिया और उन्हें अपने साथ ले गए. इसके बाद सुरक्षा बलों ने जिले के कई इलाकों में चेकपोस्ट बनाकर तलाशी अभियान शुरू किया. आसपास के शहरों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है. इसी बीच, एक दूसरी घटना में हथियारबंद बलूच अलगाववादियों ने तुरबत के पास माल से लदे ट्रकों में आग लगा दी. CNN-News18 को सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. इस मामले की भी जांच की जा रही है.