Last Updated:
Karauli Bird Watch Tower: करौली के सर्किट हाउस में स्थापित यह बर्ड वॉच टावर अपनी ऊंचाई और खास बनावट के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है. छह मंजिल ऊंचे इस टावर के स्थापित होने से सर्किट हाउस की सुंदरता में भी चार चांद लग गए हैं. यह टावर पक्षियों को निहारने के शौकीन लोगों के लिए खास आकर्षण बन सकता है.
करौली. धार्मिक पहचान के लिए प्रसिद्ध करौली में अब पक्षी प्रेमियों को पंछियों की दुनिया करीब से देखने का एक नया ठिकाना मिल गया है. शहर के शाही सर्किट हाउस में पहला बर्ड वॉच टावर स्थापित किया गया है. छह मंजिल ऊंचे इस टावर से लोग पक्षियों की चहचहाहट के बीच उनके आशियाने और प्राकृतिक वातावरण का आनंद ले सकेंगे. खास बात यह है कि सर्किट हाउस के प्रवेश द्वार पर ही इस अनूठे टावर के दर्शन हो जाएंगे. नगर परिषद की ओर से इसका निर्माण कराया गया है.
करौली के सर्किट हाउस में स्थापित यह बर्ड वॉच टावर अपनी ऊंचाई और खास बनावट के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है. छह मंजिल ऊंचे इस टावर के स्थापित होने से सर्किट हाउस की सुंदरता में भी चार चांद लग गए हैं. यह टावर पक्षियों को निहारने के शौकीन लोगों के लिए खास आकर्षण बन सकता है.
प्राकृतिक आशियाने को देखने का आनंद
शहर की व्यस्त दिनचर्या से दूर सर्किट हाउस का शांत वातावरण पहले से ही लोगों को सुकून का अहसास कराता है. अब यहां पक्षियों की चहचहाहट के बीच समय बिताने का एक और आकर्षण जुड़ गया है. शाम के समय पक्षी प्रेमी यहां पहुंचकर पंछियों के कलरव और उनके प्राकृतिक आशियाने को देखने का आनंद ले रहे हैं.
प्रकृति प्रेमियों के लिए खास आकर्षण
पक्षियों की खूबसूरत दुनिया को करीब से देखना हमेशा से प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है. बर्ड वॉच टावर इसी अनुभव को और खास बनाने का माध्यम होते हैं. इनकी मदद से पक्षियों की गतिविधियों, उनके बैठने के स्थान और आसपास के प्राकृतिक परिवेश को बेहतर तरीके से देखा जा सकता है. करौली के सर्किट हाउस में इस टावर की स्थापना से स्थानीय लोगों के साथ ही पक्षी प्रेमियों को भी एक नया आकर्षण मिला है. यदि यहां पक्षियों के संरक्षण और प्राकृतिक वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में भी प्रयास किए जाएं, तो यह स्थान प्रकृति प्रेमियों के लिए और अधिक उपयोगी साबित हो सकता है.
नगर परिषद ने कराया निर्माण
सर्किट हाउस में बर्ड वॉच टावर का निर्माण नगर परिषद की ओर से कराया गया है. छह मंजिल ऊंचे इस टावर के स्थापित होने से शहर के पर्यटन और प्राकृतिक आकर्षणों में एक नया नाम जुड़ गया है. सर्किट हाउस की प्रवेश एंट्री पर ही इसकी मौजूदगी लोगों का ध्यान खींचती है. करौली में यह पहल शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ ही लोगों को प्रकृति और पक्षियों के करीब आने का अवसर भी प्रदान करती है.