Last Updated:
Rishikesh Cheap Iron Utensils Market: ऋषिकेश में रसोई का बजट संभालना अब और आसान हो गया है. अगर आप अपने घर के लिए मजबूत और टिकाऊ लोहे के बर्तन तलाश रहे हैं, तो महंगे शोरूम जाने के बजाय धर्मनगरी के इन दो प्रमुख ठिकानों का रुख कर सकते हैं. यहां महज 10 रुपये की शुरुआती कीमत में चम्मच और चिमटे से लेकर 200-300 रुपये में भारी कड़ाही और परात तक मिल रही है. इतना ही नहीं, ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से मनपसंद साइज में भी बर्तन तैयार करवा सकते हैं.
Rishikesh Cheap Iron Utensils Market: ऋषिकेश में अगर आप घर के लिए लोहे के बर्तन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. यहां ऐसी दो जगहें हैं, जहां कम दाम में रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले कई तरह के बर्तन मिल जाते हैं. यहां से आप छोटी चम्मच से लेकर बड़ी कढ़ाई तक सब कुछ खरीद सकते हैं.
ऋषिकेश की कोयल घाटी में लोहे के बर्तनों का बड़ा बाजार लगता है, जहां आपको रसोई में काम आने वाला लगभग हर सामान मिल जाएगा. यहां चाकू, कढ़ाई, पतीला, प्लेट, सगड़, छलनी और चिमटा जैसे बर्तन आसानी से मिल जाते हैं. इस बाजार की खासियत इनकी कम कीमत है.
यहां छोटे बर्तनों की शुरुआत महज 10 रुपये से होती है, जबकि बड़ी लोहे की कढ़ाई भी करीब 200 रुपये में मिल सकती है. कम बजट में सामान खरीदने वालों के लिए यह बाजार अच्छा ऑप्शन है. यह बाजार उन लोगों के लिए खरीदारी करने के वास्ते ज्यादा फायदेमंद है जिन्हें एक साथ कई बर्तन लेने होते हैं. काफी बर्तन लेने पर आपको दामों में और छूट मिल जाती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
यहां आपको छोटे से लेकर बड़े तक हर एक बर्तन मिल जाएगा-चाकू, कढ़ाई, पतीला, प्लेट, सगड़, छलनी और चिमटा जैसे बर्तन इत्यादि. इस बाजार की खासियत इनकी कम कीमत है. यहां छोटे बर्तनों की शुरुआत महज 10 रुपये से होती है, जबकि बड़ी से बड़ी लोहे की कढ़ाई भी करीब 200 रुपये में मिल जाती है. कम बजट में सामान खरीदने वालों के लिए यह बाजार अच्छा स्पॉट है.
नटराज चौक रोड पर विशाल मार्ट के सामने भी लोहे के बर्तनों का बाजार है, जहां कम कीमत में रसोई का सामान मिल जाता है. अगर आप घर के लिए तवा, कढ़ाई या दूसरे लोहे के बर्तन तलाश रहे हैं, तो इस जगह से खरीद सकते हैं. यहां रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले कई तरह के बर्तन मिलते हैं.
खास बात यह है कि यहां अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सामान चुनने का ऑप्शन रहता है. इस बाजार की सबसे खास बात यह है कि यहां आपको अपनी पसंद के आकार में भी लोहे के बर्तन बनवाने का मौका मिलता है. कई बार बाजार में मनचाहे साइज का बर्तन नहीं मिल पाता, लेकिन यहां आप दुकानदार को अपनी जरूरत बता सकते हैं. इसके बाद आपके बताए आकार के हिसाब से बर्तन तैयार किया जाता है.
कीमत की बात करें तो यहां लोहे की परात और कढ़ाई करीब 300 रुपये में मिल जाती है. वहीं, चिमटा, तवा और तौली जैसे बर्तनों के दाम लगभग 100 से 150 रुपये तक हैं. इस बाजार में आपको जरूरी बर्तन खरीदने के लिए बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती.
अगर आप ऋषिकेश में रहते हैं और रसोई के लिए लोहे के बर्तन खरीदना चाहते हैं, तो नटराज चौक रोड पर विशाल मार्ट के सामने वाले इस बाजार और कोयल घाटी पर लगने वाले बाजार का रुख कर सकते हैं. यहां तैयार बर्तन खरीदने के साथ ही अपनी पसंद के आकार में बर्तन बनवाने का ऑप्शन भी मिलता है.