‘मां ने सभी को मारा है…’, ग्रेटर नोएडा में 5 लोगों की मौत का क्या रहस्य, महेश की सास का गंभीर आरोप


Last Updated:

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 17 अक्टूबर की सुबह 5 लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. पुलिस की शुरुआती जांच में मौत की वजह फूड पॉइजनिंग बताई जा रही है. लेकिन मृतक महेश की सास ने मौत के पीछे कई गंभीर आरोप लगाए है.

Top Deals Inside

ग्रेटर नोएडा में 5 लोगों की मौत का क्या रहस्य, महेश की सास का गंभीर आरोपZoom

मृतकों की तस्वीर.

ग्रेटर नोएडा: यूपी में ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. शुरुआती जांच में मौत के पीछे की वजह फूड पॉइजनिंग बताई जा रही है. वहीं मृतक महेश की सास ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी और दामाद को मारने वाली महिला मृतक महेश की मां हैं. हालांकि पुलिस ने फूड पॉइजनिंग बताई है लेकिन खुदकुशी का एंगल लेकर भी पुलिस टीम जांच कर रही है. क्योंकि मृतक महेश डिप्रेशन में भी था क्योंकि उसके पास कुछ भी प्रॉपर्टी नहीं बची है ये भी एक वजह बताई जा रही है.

जिस घर में पांचों लाश मिली थी पुलिस ने उसे सील कर दिया है. पुलिस टीम वही पर मौजूद है और मृतक महेश की मां को एक अलग कमरे में बैठाया गया है, जहां पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. क्योंकि कई सवाल हैं कि घर में चाय के साथ नूडल्स खाए गए थे, तो उन्होंने क्यों नहीं खाई? वहीं वहां मौजूद अन्य 2 महिलाओं ने इसे हत्या बताया है और उसके पीछे की वजह प्रॉपर्टी विवाद बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस ने शुरुआती जांच में फूड पॉइजनिंग बताया है.

प्रारंभिक जांच में फूड पॉइजनिंग
यह घटना ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र के गांव नगला श्री पदम की है. परिवार के 5 लोगों की मौत की खबर सुनते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी, फॉरेंसिक टीम और फूड सेफ्टी विभाग की टीम पहुंची. प्रारंभिक जांच में मामला फूड पॉइजनिंग का माना जा रहा है. मृतकों में 37 वर्षीय महेश, उनकी 35 वर्षीय पत्नी ललिता, 11 वर्षीय बेटा लड्डू, 7 वर्षीय बेटी मिष्टी और 3 वर्षीय बेटा साक्षात शामिल हैं.

रात को गए थे मैगी लेने
वहीं परिजनों और पड़ोसियों के मुताबिक, परिवार रात को मेला देखने गया था. वहां से घर आकर सभी सदस्यों ने नूडल्स (मैगी) बनाई और चाय के साथ खाई और उसके बाद सोने चले गए. मगर सुबह जब बच्चे स्कूल और परीक्षा के लिए नहीं उठे, तब मृतक महेश की मां कमरे में गई तो देखा पांचों के शव बिस्तर पर पड़े थे.



Source link